फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Plasma therapy can save 80 percent of patients

प्लाज्मा थेरेपी बचा सकती है 80 फीसदी मरीजों को, कोरोना निगेटिव होने के 14 दिन बाद दे सकते प्लाज्मा

Thu, 22 Apr 2021 08:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 22 Apr 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Plasma therapy can save 80 percent of patients
प्लाज्मा थेरेपी - फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर में जो कोरोना से जंग जीत चुके हैं, वे दूसरों की जान बचाने की मुहिम में आगे आएं, प्लाज्मा दान करके वे अपनी महती भूमिका अदा कर सकते हैं। अभी भी 80 फीसदी कोरोना संक्रमित ऐसे हैं जिन्हें इलाज के साथ प्लाज्मा थेरेपी दी जाए तो उन्हें फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन


जीएसवीएम मेडिकल कालेज के ब्लड ट्रांसफ्युजन विभाग की नोडल अधिकारी डॉ. लुबना खान ने बताया कि जिन्हें कोरोना संक्रमण से निगेटिव हुए 14 दिन हो गए हैं, वे प्लाज्मा दान कर सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अभी जो संक्रमित मिल रहे हैं, उनमें ज्यादातर सेकेंड लेवल के कोरोना रोगी हैं।
विज्ञापन


इनकी संख्या लगभग 80 फीसदी है। यही वो वक्त होता है जब संक्रमित के फेफड़ों में निमोनिया की शुरुआत होने लगती है। हल्के धब्बे एक्सरे रिपोर्ट में आने लगते हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की शोध रिपोर्ट है कि अगर इस वक्त दवाओं के साथ रोगी को प्लाज्मा थेरेपी दी जाए तो उसकी रिकवरी जल्दी हो जाती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही जीएसवीएम मेडिकल कालेज के विशेषज्ञों की रिपोर्ट में पाया गया कि बीते साल जिन गंभीर रोगियों को प्लाज्मा थेरेपी दी गई उन्हें तो नहीं बचाया जा सका। लेकिन जिन्हें निमोनिया की शुरुआत में प्लाज्मा चढ़ाया गया, उनकी हालत गंभीर नहीं हुई और बच गए। शासन ने भी प्लाज्मा थेरेपी को प्रोत्साहित करने और इसके इस्तेमाल के निर्देश दिए थे। इसी से कोरोना विजेता से अपील की जा रही है कि वे जिंदगी बचाने की इस मुहिम में फिर आगे आएं। 

वैक्सीन लगवाने वाले कोरोना विजेता भी कर सकते दान
नाको (नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन) ने अपनी गाइड लाइन में बदलाव किया है। पहले यह था कि कोरोना विजेता वैक्सीन लगवाने के बाद प्लाज्मा दान नहीं कर सकते। लेकिन अब इसे बदल दिया गया है। डॉ. लुबना खान ने बताया कि नई गाइड लाइन में वैक्सीन लगवाने के बाद कोरोना विजेता प्लाज्मा दान कर सकते हैं।

प्लाज्मा दान के लिए इस नंबर पर फोन करें
-8127645388
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed