फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Plants to relieve noise pollution will be planted in Nana Rao Park

Kanpur: नानाराव पार्क में लगेंगे ध्वनि प्रदूषण सोखने वाले पौधे, योग गार्डन और बंबू गार्डन भी होंगे विकसित

Fri, 23 Dec 2022 11:29 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 23 Dec 2022 11:29 AM IST
सार

ऐतिहासिक नानाराव पार्क में सुंदरीकरण कराया जा रहा है। इसके तहत बच्चों को आकर्षित करने के लिए पशु-पक्षियों के स्टैच्यू लगाए जा रहे हैं। वहीं, पार्क में ध्वनि प्रदूषण से राहत देने वाले पौधे लगाए जा रहे हैं। साथ ही, योग गार्डन, बंबू गार्डन, बोगनबिलिया गार्डन भी विकसित होंगे।

विज्ञापन
Plants to relieve noise pollution will be planted in Nana Rao Park
नानाराव पार्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के नानाराव पार्क में ध्वनि प्रदूषण से राहत देने वाले पौधे लगेंगे। रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे लगने के साथ ही योग गार्डन, बंबू गार्डन भी विकसित किए जाएंगे। गुरुवार को नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने निरीक्षण के दौरान इस पार्क को मॉडल पार्क के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

नानाराव पार्क में निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने सड़क की तरफ ग्रिल के पास ऐसे पोडोकार्पस, माइक्रो फाइलस के पौधे लगाने के निर्देश दिए, जो ध्वनि प्रदूषण से राहत दें और बाहर के दृश्य भी न दिखें। पार्क में उद्यानिक सुंदरीकरण कर बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन

इसके तहत विभिन्न प्रकार की आकृतियां, किनारे-किनारे लगने वाले पौधे, बीच में रंगीन पौधे, बोगनवेलिया गार्डन, योगा गार्डन, बंबू गार्डन को ठीक से विकसित कराने के उद्यान अधीक्षक वीके सिंह को निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने बताया कि यहां घने पत्ते वाले पौधे लगाए जाएंगे। इसकी वजह से बाहर की आवाजें अंदर नहीं आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये कमियां मिलीं
नगर आयुक्त ने पार्क के एक स्थान पर लाइट न लगने पर नाराजगी जताई। एक स्थान पर टेढ़े हुए थूकदान स्टैंड को सीधा करने के निर्देश दिए।

पशु-पक्षियों के स्टेच्यू बने आकर्षण का केंद्र
पार्क में लगवाए गए हाथी, घोड़े, मोर, शुतुरमुर्ग, कंगारू के स्टेच्यू देखने के लिए पार्क में भीड़ उमड़ पड़ी। खासकर बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed