{"_id":"5eebc39a8ebc3e430f3f76db","slug":"plant-akbarpur-news-knp566286069","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण से कन्नी काट रहे नगर निकाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण से कन्नी काट रहे नगर निकाय
विज्ञापन
शिवली में पौधरोपण के लिए गड्ढ़े तैयार करते मजदूर।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। हरियाली बढ़ाने पर जोर भले हैं, लेकिन नगर निकायों का रवैया लापरवाह है। हालात ये हैं कि शासन से मिले लक्ष्य पौधरोपण को डीएम ने बढ़ा दिया है। अब नगर निकाय खाली जमीन न होने का तर्क देकर शासन से तय लक्ष्य में पौधे लगाने की बात कह रहे है। बढ़े लक्ष्य के अनुसार पौधरोपण से कन्नी काट रहे सात नगर निकायों ने कार्ययोजना भी तैयार नहीं की है।
शासन से नगर निकायों को जुलाई में 22 हजार से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। जिला पौधरोपण समिति की बैठक में इसे बढ़ाते हुए डीएम ने प्रति निकाय पांच हजार पौधे के अनुसार कुल नौ निकायों को 45 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया है। अब नगर निकाय बढ़ाए गए पौधरोपण लक्ष्य को लेकर कन्नी काट रहे हैं।
अब तक केवल अमरौधा व शिवली निकाय ने गड्ढा खुदाई शुरू कराकर आधी-अधूरी कार्ययोजना नोडल वन विभाग को दी है। अकबरपुर, डेरापुर, रसूलाबाद, झींझक, पुखरायां, रूरा व सिकंदरा ने गड्ढ़े तैयार कराने व पौधरोपण की कार्ययोजना नोडल वन विभाग को नहीं दी है। डीएफओ डॉ. ललित कुमार गिरि ने बताया कि नगर निकाय भूमि की कमी बता रहे हैं। जिला पौधरोपण समिति से तय बढ़े लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण की कार्ययोजना के लिए एडीएम प्रशासन को लिखा गया है। केवल अमरौधा व शिवली नगर निकाय ने गड्ढे तैयार कराकर सीमित कार्ययोजना ही नोडल वन विभाग को भेजी है।