फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Planets will change movement, Know how the zodiac signs will effect

ग्रह स्थिति: गुरु की बदलेगी चाल, जानिए किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा

Sun, 03 Nov 2019 01:08 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 03 Nov 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
Planets will change movement, Know how the zodiac signs will effect
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
गुरु ग्रह 4 नवंबर को रात में 3:13 बजे धनु राशि और मूल नक्षत्र में प्रवेश करेगा और 29 मार्च 2020 तक रहेगा। कई ग्रहों की युतियां रहेंगी। शनि-केतु की युति प्रारंभ में ही होगी। 24 जनवरी 2020 को शनि मकर राशि में प्रवेश करेगा। यह जानकारी पद्मेश इंस्टीट्यूट ऑफ वैदिक साइंसेस के संस्थापक अध्यक्ष पंडित केए दुबे पद्मेश ने दी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शनि की युति भंग होगी जिससे देश के अनेक अंचलों में भीषण वर्षा और सर्दी होगी। कहीं-कहीं पर बर्फ गिरेगी, कई प्रांतों में तापमान धनु के गुरु में 0 या 1 अंश तक पहुंचेगा। यह स्थिति दिल्ली और दिल्ली के आसपास भी हो सकती है।
विज्ञापन

राजनैतिक दृष्टि से भी कई महत्वपूर्ण पदों में परिवर्तन होगा। कम से कम दो राज्यपाल या मुख्यमंत्री के पदों में 29 मार्च तक धनु का बृहस्पति बदलाव दे सकता है। कई सांसदों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान मिलेगा जो पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य होंगे।

उन्होंने बताया कि जिन राशियों पर धनु के गुरु का प्रभाव कमजोर है उन्हें पीपल के वृक्ष लगाने चाहिए। गुरुवार के दिन अपने वजन के बराबर चने की दाल गायों को खिलाएं।

राशियों पर असर
मेष- यदि आप बेरोजगार हैं तो रोजगार देने में सहायक होगा, पद प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला होगा।
वृष- गुप्त शत्रु तनाव देंगे, रुपये के लेन देन में सावधानी रखें, भ्रम के कारण अपनों से पीड़ा।
मिथुन- नई नौकरी में सफलता, विरोधी परास्त होंगे, समय-समय पर सहयोग मिलते रहेंगे।

कर्क- रिश्तेदार से तनाव, गुप्त शत्रु से पीड़ा, शारीरिक कष्ट, ननिहाल पक्ष से सचते रहे।
सिंह- बुद्धि से किया गया कार्य सफल होगा, प्रतियोगिता का परिणाम अनुकूल रहेगा, श्रम अधिक।
कन्या- पारिवारिक सदस्य से समस्या मिलेगी, आर्थिक मामलों में सुधार, पद-प्रतिष्ठा में परिवर्तन।
विज्ञापन

तुला- वैभव में वृद्धि , दूसरों से सहयोग मिलेगा, धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि भी कराएगा।
वृश्चिक- वाणी पर संयम रखे, रिश्तों में तनाव, व्यर्थ के कार्यों में समय नष्ट होगा।
धनु- पद, प्रतिष्ठा, सम्मान में वृद्धि, पारिवारिक दायित्व की पूर्ति में सफल होंगे, स्वास्थ्य सही रखें।

मकर- मन चिढ़ा चिढ़ा रहेगा, रिश्तों पर प्रभाव डालेगा, पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा।
कुंभ- पद, प्रतिष्ठा, यश और कीर्ति देगा, चली आ रही समस्याओं का समाधान, आर्थिक संपन्नता।
मीन- कर्मक्षेत्र में कुछ बाधाएं, स्थानांतरण, अनावश्यक यात्राएं, दूसरों के कारण तनाव मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed