{"_id":"69d6c0de53b90be9200fa3d3","slug":"placement-drive-held-at-government-iti-pandunagar-194-candidates-selected-kanpur-news-c-362-1-lu11014-145105-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: राजकीय आईटीआई पांडुनगर में लगी प्लेसमेंट ड्राइव, 194 का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: राजकीय आईटीआई पांडुनगर में लगी प्लेसमेंट ड्राइव, 194 का हुआ चयन
विज्ञापन
कानपुर। राजकीय आईटीआई पांडुनगर में बुधवार को मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की ओर से गुजरात प्लांट के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। आईटीआई में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और 18 से 26 वर्ष आयु सीमा कई अभ्यर्थियों के लिए चुनौती साबित हुई। लगभग 300 युवाओं ने इसमें भाग लिया जिनमें से 194 ही सफल रहे।
शुरुआती चरण में कानपुर और आसपास के जिलों से आए करीब 40 प्रतिशत अभ्यर्थी छंट गए। भर्ती में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, टर्नर, मोटर मैकेनिक और डीजल मैकेनिक जैसे ट्रेड के अभ्यर्थी सामिल हुए। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर पूरी की गई।
चयनित अभ्यर्थियों को 12 माह की अप्रेंटिसशिप के दौरान 19,500 रुपये प्रतिमाह मानदेय और आगे नौकरी करने पर 25,300 रुपये तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा भोजन, छात्रावास, वर्दी और सुरक्षा उपकरण की सुविधा भी दी जाएगी। नोडल प्रधानाचार्य हरीश कुमार मिश्रा ने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं दीं।