{"_id":"6219c9a64287b65dc36cd5b5","slug":"piyush-jain-link-with-betel-nut-smugglers-of-west-bengal-raids-on-25-places-of-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: पश्चिम बंगाल के सुपाड़ी तस्कर से पीयूष जैन का लिंक, नक्सलबाड़ी में कारोबारी के 25 ठिकानों पर छापेमारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: पश्चिम बंगाल के सुपाड़ी तस्कर से पीयूष जैन का लिंक, नक्सलबाड़ी में कारोबारी के 25 ठिकानों पर छापेमारी
Sat, 26 Feb 2022 12:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:03 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जिले के नक्सलबाड़ी में सुपाड़ी तस्करी के धंधे का किंग माना जानेवाले कारोबारी के 25 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी शुरू की है।
विज्ञापन
पीयूष जैन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जेल में बंद कंपाउंड और इत्र कारोबारी पीयूष जैन के तार पश्चिम बंगाल के सुपाड़ी तस्कर से जुड़ रहे हैं। डीजीजीआई से मिले इनपुट के बाद आयकर विभाग पश्चिम बंगाल की टीम ने सिलीगुड़ी के नक्सलबाड़ी में कारोबारी के 25 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है।
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जिले के नक्सलबाड़ी में सुपाड़ी तस्करी के धंधे का किंग माना जानेवाले कारोबारी के 25 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी शुरू की है। सूत्रों ने बताया कि डीजीजीआई की टीम ने 22 दिसंबर को कंपाउंड कारोबारी पीयूष जैन, शिखर पान मसाला के मालिक और गणपति कैरियर के मालिक प्रवीण जैन के यहां एक साथ छापा मारा था।
पीयूष जैन के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान अरबों रुपये मिले थे। 23 किलो सोना और करोड़ों रुपये का चंदन का तेल मिला था। इसके साथ ही कई दस्तावेज मिले थे। जिसमें पीयूष जैन ने सुपाड़ी खरीद के दस्तावेज भी थे। लेकिन यह बहुत बड़े स्तर की खरीद नहीं थी।
विज्ञापन
लेकिन यह खरीद सुपाड़ी के बड़े तस्कर के जरिये की गई थी। इसके बाद यह जानकारी पश्चिम बंगाल की आयकर टीम को साझा की गई। पिछले एक महीने से आयकर की टीम सुपाड़ी कारोबारी के ठिकानों पर नजर रखे हुए थी। सूत्रों ने बताया कि टीम को शक इसलिए हुआ कि पीयूष कंपाउंड और इत्र का कारोबार करता है। सुपाड़ी का कारोबार नहीं करता है। इससे कर चोरी की आशंका बढ़ गई है।