फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   piyush jain is ready to pay tax income tax department interrogation

इत्र कारोबारी मामला: टैक्स देने को तैयार है पीयूष जैन, पर आय का जरिया पूछो तो देता है वही रटा-रटाया जवाब

Wed, 01 Jun 2022 09:50 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 01 Jun 2022 09:50 PM IST
सार

आयकर विभाग के अफसर पीयूष जैन की तीनों फर्मों की ऑडिट रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उसके परिजन भी पीयूष की तरह ही रटा-रटाया बयान दे रहे हैं, जो शक पैदा कर रहा है।

विज्ञापन
piyush jain is ready to pay tax income tax department interrogation
पीयूष जैन के ठिकाने पर कार्रवाई की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेल में बंद कंपाउंड और इत्र कारोबारी अपनी कमाई पर बन रहे टैक्स का भुगतान करने को तैयार है। आयकर अफसरों की पूछताछ में भी उसने अपना पहले से रटा रटाया बयान दर्ज कराया है कि सारा रुपया और सोना उसकी खुद की कमाई है। हालांकि रुपया कैसे और कितने सालों में कमाया, किस-किस को कंपाउंड या इत्र बनाकर बेचा है, इसकी जानकारी नहीं दे रहा है। उसने जो डीजीजीआई को बयान दिया था, उसी पर कायम है।

विज्ञापन


ये सवाल पूछे
पीयूष जैन से कुछ समय पहले विभाग के अफसरों ने जेल में घंटों पूछताछ की थी। अफसरों ने पूछा था कि नोटबंदी 2016 में की गई थी। उसके पास मिला धन उसके बाद का है? नोटबंदी में कितना धन बदलवाया था? कितने साल से कारोबार कर रहा है? कहां-कहां माल की सप्लाई है? किसको-किसको माल बेचते हो? इतना रुपया कैश में ही क्यों लिया? जब फर्म चल रही है तो लेन-देन बैंक के जरिये कम क्यों किया? अरबों रुपये घर में क्यों रखे थे? उसकी फर्मों का टर्न ओवर सालाना सात करोड़ है। जब पासपोर्ट नहीं है, तो विदेशी सोना घर में कैसे मिला, किससे खरीदा? आयकर के रिटर्न केवल 15-18 लाख के बीच के हैं। 

विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि पीयूष की पत्नी कल्पना जैन, पिता महेश चंद्र जैन, भाई अंबरीष जैन और उसकी पत्नी विजय लक्ष्मी से भी पूछताछ करने के बाद बयान दर्ज किए गए। इन सबके बयान एक जैसे हैं, जो शक बढ़ा रहे हैं। हालांकि टैक्स चुकाने की बात उसने अपने बयान में कही है। जिस पर 107 फीसदी टैक्स, पेनल्टी का मामला बन रहा है। हालांकि, अभी इसकी फर्मों ओडोचैम व अन्य की ऑडिट रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed