{"_id":"67b0c2220eaae8d0ff0aef89","slug":"pits-dug-towards-durga-temple-stairs-to-be-built-soon-kanpur-news-c-220-1-akb1002-122915-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दुर्गा मंदिर की ओर खोदे गए गड्ढे, जल्द बनेंगी सीढ़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दुर्गा मंदिर की ओर खोदे गए गड्ढे, जल्द बनेंगी सीढ़ियां
Sat, 15 Feb 2025 10:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 15 Feb 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
सीढ़ियों का पिलर बनाने के लिए खोदा गया गड्ढा व काम करते श्रमिक।
- फोटो : संवाद
रूरा। नगर में बने आरओबी पर सफर की शुरुआत 2 फरवरी से हो चुकी है। हालांकि पैदल राहगीरों को दूसरी ओर जाने को लेकर समस्या बनी है। दुर्गा मंदिर की ओर सीढि़यों के पिलर के लिए गड्ढे खोदे गए हैं। जल्द सीढ़ियां बनना शुरू होने की उम्मीद है।
नगर में 40 करोड़ रुपये की लागत से बने आरओबी पर वाहनों का आवागमन शुरू होने से कारोबार सुधरा है। जाम की समस्या दूर हो गई है। हालांकि अभी पैदल राहगीरों को रेलवे क्रॉसिंग के दूसरी ओर जाने के लिए मुख्य सेतु के दोनों ओर सीढ़ियां नहीं बनी हैं। इसकी वजह से लोग या तो पुराने अंडरपास से होकर चक्कर लगाते हुए दूसरी ओर जाते हैं या फिर जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करते हैं। मौजूदा समय में डाकघर की ओर क्रॉसिंग फाटक के पास कंक्रीट की दीवार बना दी गई है।
इसको लेकर पैदल राहगीर आरओबी से होकर भी निकलने को मजबूर हैं। मुख्य सेतु के दोनों ओर सीढ़ियां के बनाए जाने पर सहूलियत होगी। कार्यदायी संस्था सेतु निगम ने दुर्गा मंदिर की ओर सीढ़ियों के पिलर के लिए जेसीबी से खोदाई कराई है। करीब पांच फीट गहराई में तीन गड्ढे बनाए गए हैं। इसमें लोहे का जाल बनाकर सीढ़ियां का आधार तैयार किया जाएगा। इसी पर पिलर बनाकर सीढ़ियां बनाई जाएंगी। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक सुरेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि गड्ढे तैयार कराए गए हैं। आधार बनाने के बाद सीढ़ी बनाई जाएगी। ठेकेदार को जल्द काम कराने के निर्देश दिए गए है।