फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   pitru paksha 2021: Made a sacrifice of unborn daughters, donated water

कानपुर: पितृ पक्ष में किया अजन्मी बेटियों का महातर्पण, अटल जी की पौत्री ने भी किया पिंडदान

Sun, 26 Sep 2021 08:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 26 Sep 2021 08:22 PM IST
सार

मनोज सेंगर ने वैदिक मंत्रों के साथ गायत्री पारिवार की पद्धति से पूजन कराया। इसके साथ दिवंगत देहदानियों, शहीदों एवं कोरोना काल में कवलित हुए लोगों को जलदान किया।

विज्ञापन
pitru paksha 2021: Made a sacrifice of unborn daughters, donated water
कानपुर: अजन्मी बेटियों का महातर्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में युग दधीचि देहदान संस्थान द्वारा रविवार को सरसैया घाट पर अजन्मी बेटियों का महातर्पण कराया गया। संस्था की कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ चल रही मुहिम में शहर की महिलाओं के साथ पहली बार मंगलामुखी समाज ने भागीदारी करते हुए तर्पण एवं पिण्डदान किया।
विज्ञापन


मनोज सेंगर ने वैदिक मंत्रों के साथ गायत्री पारिवार की पद्धति से पूजन कराया। इसके साथ दिवंगत देहदानियों, शहीदों एवं कोरोना काल में कवलित हुए लोगों को जलदान किया। कार्यक्रम का उद्घाटन कै. पं जगतवीर सिंह द्रोण ने किया।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने अनूठी पहल की सराहना की। कलश पूजन स्व. अटल बिहारी की पौत्री नन्दिता एवं दामाद सुमित मिश्रा ने किया। मुख्य यजमान किन्नर महासभा की राष्ट्रीय महासचिव काजल किरण, नगमा, सोनिया, नीतू, रानी आदि ने पहली बार तर्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज अपने अधिकार को पाकर बहुत संतोष एवं गर्व का अनुभव हो रहा है। इस दौरान माधवी सेंगर ने महिलाओं को अंगवस्त्र भेंट किए। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष डॉ. अनीता गुप्ता, डॉ. अनीता दीक्षित, डॉ. सीमा श्रीवास्तव, डॉ. निशा गांधी, भावना महाना, मनीषा माहेश्वरी, अम्बिका श्रीवास्तव, कामिनी दास, मधूलिका शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed