फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pipeline repair started, no water in 25 localities

Kanpur News: पाइपलाइन की मरम्मत शुरू, 25 मोहल्लों में नहीं आया पानी

Fri, 22 Aug 2025 02:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Pipeline repair started, no water in 25 localities
कानपुर। गुजैनी वाटर वर्क्स को बंद कर बर्रा-3 में पाइपलाइन के लीकेज की मरम्मत का काम गुरुवार से शुरू हो गया। इस कारण दक्षिण के 25 मोहल्लों में पानी नहीं आया। करीब डेढ़ लाख की आबादी प्रभावित रही। करीब 20 दिन पूर्व मेट्रो के निर्माण कार्य के दौरान बर्रा-3 में जलकल की मुख्य पाइपलाइन टूट गई थी। यह गुजैनी वाटर वर्क्स से जुड़ी है। यहां से करीब 25 मोहल्लों में पानी की आपूर्ति होती है। मरम्मत के कारण शुक्रवार तक गुजैनी वाटर वर्क्स से पानी की आपूर्ति नहीं होगी। इस कारण बर्रा-2 से सात तक, गुजैनी, दबौली, उसमानपुर, साकेतनगर, निरालानगर सहित 25 मोहल्लों में पानी नहीं आया। जलकल विभाग के जोन-5 के अधिशासी अभियंता रामेंद्र पांडेय ने बताया कि खोदाई कर ली गई है। पाइप टूटा है जिसे शुक्रवार को बदला जाएगा और शाम तक काम पूरा हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed