{"_id":"5f8e8e0d8ebc3e9b987d7881","slug":"pintu-sengar-massacre-killer-and-accused-saud-akhtar-and-mehfooz-akhtar-surrender-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंटू सेंगर हत्याकांड: हत्यारोपी सऊद अख्तर और महफूज अख्तर ने कोर्ट में किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंटू सेंगर हत्याकांड: हत्यारोपी सऊद अख्तर और महफूज अख्तर ने कोर्ट में किया सरेंडर
Tue, 20 Oct 2020 12:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 20 Oct 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंटू सेंगर हत्याकांड में फरार हत्यारोपी भाइयों सउद और महफूज अख्तर ने मंगलवार दोपहर को कानपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बता दें कि पिंटू सेंगर हत्याकांड में फरार हत्यारोपी भाइयों सउद और महफूज अख्तर के पूर्वांचल के बाहुबली नेता की शरण में जाने की आशंका थी।
यह नेता इनका रिश्तेदार है और शुरू से ही दोनों को बचाने की पैरवी में भी लगा था। वहीं दोनों आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में भी थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जब फरार आरोपियों की धरपकड़ तेज की गई है तो इन दोनों ने नेता की शरण ली थी। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि हत्याकांड में चार आरोपी फरार हैं। महफूज के खिलाफ एनबीडब्ल्यू लेने को अर्जी दी गई थी। अन्य के खिलाफ पहले ही वारंट जारी हो चुका है।
दोनों इंस्पेक्टरों को नोटिस जारी
केस में महफूज अख्तर का नाम तत्कालीन इंस्पेक्टर राम कुमार गुप्ता ने हटाया था। इसके अलावा दो अन्य आरोपियों के नाम बाहर करने के साथ ही मुख्य आरोपी मनोज गुप्ता व वीरेंद्र पाल को 169 की कार्रवाई कर जेल से बाहर निकालने का प्रयास इंस्पेक्टर रवि कुमार श्रीवास्तव ने किया। जांच कर रहे एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि दोनों विवेचकों को नोटिस जारी किया गया है। उनके बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।