फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pilibhit police took public service center operator, suspected role in fraud case

जनसेवा केंद्र संचालक को ले गई पीलीभीत पुलिस, ठगी के मामले में भूमिका मिली संदिग्ध

Sun, 06 Mar 2022 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
Pilibhit police took public service center operator, suspected role in fraud case
कानपुर देहात। गजनेर थाने के हिम्मापुरवा गांव के पास जनसेवा केंद्र संचालित करने वाले एक युवक को छह लाख रुपये की ठगी के आरोप में पीलीभीत पुलिस साथ ले गई। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर विजयनगर गांव में भी छापा मारा। वहां चिह्नित किए गए युवक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन

विजयनगर गांव के कुछ जालसाजों ने पीलीभीत के एक व्यक्ति को झांसा देकर छह लाख रुपये कई खातों में डलवा लिए। इसके बाद हिम्मापुरवा गांव के पास संचालित जनसेवा केंद्र से दो लाख रुपये की रकम निकाली गई। पीलीभीत पुलिस ने खाता नंबरों के आधार पर छानबीन करते हुए जनसेवा केंद्र संचालक को चिह्नित किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पीलीभीत पुलिस ने हिम्मापुरवा में जनसेवा केंद्र संचालन करने वाले तिलौंची निवासी संदीप को हिरासत में लिया। पुलिस उसे लेकर गजनेर थाने गई। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने विजयनगर गांव में भी दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि वहां पुलिस को संदिग्ध नहीं मिले। पुलिस ने चंद्रनगर गांव के भी कुछ युवकों की तलाश की है। पीलीभीत के अमरिया थाने के सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति को झांसा देकर छह लाख रुपये की ठगी के मामले में जनसेवा केंद्र संचालक व कुछ अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं।

इसी के चलते दबिश देकर युवक को हिरासत में लिया गया है। एसओ गजनेर शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि पीलीभीत की पुलिस जनसेवा केंद्र संचालक को साथ में ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed