{"_id":"5e63968f8ebc3eebb34235bb","slug":"piece-of-tin-stuck-in-balamau-passenger-spark-emitted","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: बालामऊ पैसेंजर में टिन का टुकड़ा फंसने से निकली चिंगारी, यात्रियों में मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: बालामऊ पैसेंजर में टिन का टुकड़ा फंसने से निकली चिंगारी, यात्रियों में मच गया हड़कंप
Sat, 07 Mar 2020 06:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 07 Mar 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन के पहिए में फंसा टिन का टुकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के गंजमुरादाबाद में बालामऊ से कानपुर जा रही बालामऊ पैसेंजर में इंजन की तरफ से आगे की तीसरी बोगी में टिन का बड़ा टुकड़ा फंस जाने से आवाज आने के साथ चिंगारी निकलने लगी। हालांकि चालक व गार्ड इससे अंजान रहे।
जब ट्रेन गंजमुरादाबाद स्टेशन पहुंची तो वहां पर मौजूद यात्रियों ने टिन फंसी देख मामले की जानकारी चालक को दी। इसके बाद चालक और गार्ड ने यात्रियों की मदद से टिन के टुकड़े को हटाया। करीब दो घंटे तक ट्रेन गंजमुरादाबाद में ही खड़ी रही।
शनिवार सुबह तेज हवाओं के चलते एक टिन का टुकड़ा कानपुर से बालामऊ जा रही पैसेंजर ट्रेन की तीसरी बोगी के पहिये में जाकर फंस गया। इससे तेज आवाज आनी शुरू हो गई लेकिन चालक और गार्ड को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। सुबह करीब 8.20 बजे जब ट्रेन गंजमुरादाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची। तो यहां यात्रियों की नजर टिन के फंसे टुकड़े पर पड़ी। उससे चिंगारी निकल रही थी। यात्रियों ने इसकी जानकारी चालक और गार्ड को दी।
विज्ञापन
यात्रियों के सहयोग से किसी प्रकार फंसे टिन के टुकड़े को बाहर निकाला जा सका। इस दौरान दो घंटे तक ट्रेन गंजमुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। चालक ने टिन के टुकड़े को इंजन से निकालकर रेलवे स्टेशन पर जमा कराया। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद ट्रेन कानपुर की ओर रवाना हुई। स्टेशन मास्टर दिनेश तिवारी ने बताया कि गाड़ी में टिननुमा टुकड़ा फंस गया था। जिसे चालक ने निकालकर जमा कराया है।