फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Picture of controversial site of Ayodhya posted on States, hit by offensive comments

Kanpur News: अयोध्या के विवादित स्थल की तस्वीर स्टेट्स पर लगाई, आपत्तिजनक टिप्पणी से हड़कंप

Fri, 14 Nov 2025 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Picture of controversial site of Ayodhya posted on States, hit by offensive comments
इटावा। दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद देश में हाई अलर्ट जारी है। इस बीच शुक्रवार को एक विशेष वर्ग के युवक ने अयोध्या में पूर्व में स्थापित रहे विवादित ढांचे की फोटो लगाकर विवादित टिप्पणी करते हुए स्टेट्स लगा दिया। इसे लेकर हिंदू संठन आक्रोशित हो उठे। हिंदू सेवा समिति के संस्थापक ट्वीट करके आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी विशेष वर्ग के युवक ने शुक्रवार को अपने व्हाट्सएप स्टेट्स पर अयोध्या में पूर्व में स्थापित रहे विवादित ढांचे की फोटो लगाकर विवादित टिप्पणी कर दी। स्टेट्स कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इससे हड़कंप मच गया। हिंदू संगठनों आक्रोश जताया। हिंदू सेवा समिति ने विवादित पोस्ट को लेकर मुख्यमंत्री समेत पुलिस अधिकारियों को ट्वीट के माध्यम से कार्रवाई की मांग की। हिंदू संगठनों ने पोस्ट डालने वाले पर आतंकी संगठन से संपर्क होने का आरोप लगाया। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने इंटरनेट मीडिया सेल पोस्ट डालने वाले आरोपी के घर पर दीं, लेकिन वह फरार हो गया। आरोपी की मां से पुलिस ने पूछताछ की है। हिंदू सेवा समिति के संस्थापक प्रदीप शर्मा ने शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि यह हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के साथ ही पुलिस-प्रशासन को भी चुनौती दी गई है। कहा कि आरोपी का जुड़ा आतंकी संगठनों से हो सकता है। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि इंटरनेट मीडिया व्हाट्सएप एवं फेसबुक पेज पर दानिश रफ्तार नाम की आईडी से एक स्टेटस लगाया गया है। इसमें अयोध्या में विवादित रहे ढांंचे की फोटो लगाकर उस पर आपत्तिजनक कमेंट लिखा गया है। जांच साइबर सेल व लोकल पुलिस के माध्यम से कराई गई। इसके माध्यम से पता चला है कि आईडी चलाने वाला युवक एआरटीओ कार्यालय के पास में रहता है। थाना पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला है तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed