फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pickup overturned on the highway, driver-trader injured, 150 chickens killed

हाईवे पर पलटा पिकअप, चालक-व्यापारी घायल, डेढ़ सौ मुर्गों की मौत

Tue, 18 Jan 2022 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Pickup overturned on the highway, driver-trader injured, 150 chickens killed
मुंगीसापुर में हाईवे के ओवरब्रिज पर पलटा पड़ा मुर्गा लदा लोडर। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
डेरापुर/मुंगीसापुर। मुंगीसापुर में हाईवे ओवरब्रिज पर मुर्गे लादकर ले जा रहा पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे चालक व व्यवसायी घायल हो गए। करीब डेढ़ सौ मुर्गों की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के चलते औरैया की ओर जाने वाली लेन पर आधे घंटे यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची एनएचआई की टीम ने जेसीबी से दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को हटवाकर आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन

औरैया निवासी सोहेल अपने साथी सीबू के साथ मुर्गे का व्यापार करता है। सोमवार की भोर वह सीबू के साथ पिकअप से मुर्गा लेने अकबरपुर गया था। लौटते समय मुंगीसापुर में हाईवे ओवरब्रिज पर आधी लेन पर मार्ग अवरोध होने के कारण पिकअप को रोकने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार के चलते वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे चालक सोहेल व सीबू घायल होकर वाहन में ही फंस गए। सड़क निर्माण कार्य कर रहे मजदूर व आसपास के लोगों ने पिकअप में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला। वहीं वाहन पलटने से करीब 150 मुर्गों की मौत हो गई। हादसे के बाद औरैया की ओर जाने वाली लेन करीब आधे घंटे तक बाधित रही। इस दौरान छोटे वाहन सर्विस लेन से निकलते रहे।
भोर के समय कोहरा होने के कारण कम वाहन चलने से लंबा जाम नहीं लग सका। जानकारी पर एनएचएआई के कर्मचारी जेसीबी लेकर मौके पर गए और पिकअप को हटवाया। जिसके बाद आवागमन चालू हो सका।

व्यापारी ने करीब 50 हजार रुपये का नुकसान होने की बात कही है। थाना प्रभारी अखिलेश जायसवाल ने बताया कि चौकी इंचार्ज मुंगीसापुर भगवान सिंह को घटनास्थल पर भेजा गया था। हाईवे पर यातायात बहाल करा दिया गया। मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed