फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pickup collides with bike, injures two youths

Kanpur News: पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवक घायल

Wed, 12 Nov 2025 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Pickup collides with bike, injures two youths
बकेवर। लुधियानी चौराहे पर मंगलवार दोपहर अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। वहीं, बाइक पिकअप में फंस गई। पिकअप चालक गाड़ी भागने के चक्कर में बाइक को करीब एक किमी तक घसीटता ले गया। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर 12 बजे थाना क्षेत्र के ग्राम लुधियानी निवासी पुष्पेंद्र कुमार लुधियानी चौराहे से अपने मित्र अनीस निवासी ग्राम लुधियानी को बाइक को बैठाकर गांव जा रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही बकेवर भरथना मार्ग स्थित पटिया बंबा के पास पहुंची। बकेवर की ओर से तेज गति से आ रहे पिकअप वाहन चालक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस बाइक सवार पुष्पेंद्र कुमार व अनीस कुमार को बकेवर अस्पताल भिजवाया। यहां स्थानीय चिकित्सक ने इलाज करने के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, पिकअप वाहन चालक वाहन समेत भाग जाने में सफल रहा। पिकअप में कुछ खाली डिब्बे भगाते समय रास्ते में गिर गए। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। थाना प्रभारी विपिन मलिक ने बताया कि घटना के बाद पिकअप चालक को पकड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed