{"_id":"5ba8e933867a557fec71ce20","slug":"pickup-collided-with-bike-two-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मारी, 2 की मौत, 1 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मारी, 2 की मौत, 1 घायल
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 24 Sep 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी पिकअप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन-औरैया मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं बाइक सवार तीसरे युवक की हालत गंभीर देख उसे झांसी रेफर किया गया। पुलिस का कहना है कि तीनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। फरार पिकप चालक की तलाश की जा रही हैं।
मोहल्ला खटीकान, जालौन निवासी कल्लू (32), दिलशाद (30) और मुंतजिर (31) एक ही बाइक पर सवार होकर सुबह करीब 7 बजे जालौन से औरैया जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक दौन बिचौली गांव के पास पहुंची थी तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। जिससे तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए और बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। हादसा देख चालक पिकअप मौके पर ही छोड़कर भाग निकला, पिकअप में सब्जी लदी थी। राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी तब तक कल्लू की मौके पर मौत हो चुकी थी।

पुलिस के सारे अभियान बेअसर, दो मौतों से मोहल्ले में छाया मातम
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दिलशाद और मुंतजिर को जिला अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान दिलशाद की भी मौत हो गई। वहीं मुंतजिर की हालत गंभीर देखते उसे झांसी रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। तो वह भी रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। थाना प्रभारी सुनील तिवारी ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए था। फिलहाल पिकप चालक की तलाश की जा रही है।
यातायात का लेकर भले ही पुलिस अभियान चलाने का दावा करती हो लेकिन न तो जनपद में हेलमेट ही अनिवार्य हो सका और न ही तीन सवारी पर प्रतिबंध लग सका। सड़क हादसों में वर्ष 2018 में जान गंवाने वाले 70 फीसदी लोग हेलमेट नहीं लगाए थेे। यहीं हाल तीन सवारी का भी है, हाईवे हो या चौराहा सभी जगह बाइक पर तीन सवारी कभी भी देखी जा सकती हैं।
हादसे में दम तोड़ने वाले कल्लू, दिलशाद और घायल मुंतजिर तीनों न सिर्फ एक ही मोहल्ले में रहते थे बल्कि दूरदराज से रिश्तेदार भी थे। दो मौतों से पूरे मोहल्ले में मातम सा छा गया। परिजनों का भी रो रोकर बुरा हाल है। मामला एक ही खानदान का होने के कारण सभी एक दूसरे को ढांढस बंधाते नजर आ रहे हैं। परिजनों ने बताया कि तीनों युवक फेरी लगाते थे और उसी सिलसिले में औरैया जा रहे थे।