{"_id":"69d6c522e81b95e0d509b900","slug":"pickpocket-woman-arrested-kanpur-news-c-362-1-ka11002-145149-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: टप्पेबाज महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: टप्पेबाज महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
टप्पेबाज महिला गिरफ्तार
कानपुर। कॉर्डियोलॉजी अस्पताल में भर्ती मरीज की तीमारदार वृद्धा को मुफ्त इलाज और रुपये दिलाने का झांसा देकर तीन लाख के जेवर ठगने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से जेवर भी बरामद किए हैं।फतेहपुर के थरियांव क्षेत्र के फैजुल्लापुर निवासी जगदेई अपने पति शिवमोहन पाल के इलाज के लिए अस्पताल में थीं। सोमवार को एक महिला ने खुद को मददगार बताते हुए मुफ्त इलाज और आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया। झांसे में आकर वृद्धा ने अपने करीब तीन लाख रुपये के जेवर उसे दे दिए। इसके बाद महिला फरार हो गई।
स्वरूपनगर इंस्पेक्टर के मुताबिक पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उन्नाव के अचलगंज बदरका निवासी अनीता दुबे को गिरफ्तार कर लिया है।