फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Physiotherapist Living Alone Found Dead in Locked House in Kanpur

कानपुर: मस्वानपुर में तीन दिन पुराना शव मिलने से सनसनी, फंदे पर लटका मिला फिजियोथेरेपिस्ट

Mon, 31 Aug 2026 02:49 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 31 Aug 2026 02:49 PM IST
सार

Kanpur News: कल्याणपुर थानाक्षेत्र के मस्वानपुर में एकांकी जीवन जी रहे फिजियोथेरेपिस्ट भगवानदास वर्मा (55) का शव सोमवार को बंद मकान में फंदे से लटका मिला। घर से बदबू उठने पर आसपास रहने वाले लोगों को अनहोनी की आशंका हुई।

विज्ञापन
Physiotherapist Living Alone Found Dead in Locked House in Kanpur
मृतक भगवानदास वर्मा - फोटो : amar ujala

विस्तार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गेट खुलवाकर मकान के अंदर प्रवेश किया तो भगवानदास का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। प्रथमदृष्टया पुलिस घटना करीब तीन दिन पुरानी होने का अनुमान लगा रही है। मस्वानपुर निवासी भगवानदास फिजियोथेरेपिस्ट थे।

विज्ञापन

उनके बड़े भाई सुंदरलाल परिवार के साथ काकादेव के शास्त्रीनगर में रहते हैं। परिजनों के मुताबिक भगवानदास मस्वानपुर स्थित मकान में बैंक मैनेजर मधु नाम की महिला के साथ रहते थे। कुछ दिन पहले मधु किसी काम से बाहर चली गई थीं। इसके बाद भगवानदास घर में अकेले रह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदबू उठने पर पड़ोसियों ने दी सूचना

सोमवार सुबह मकान से तेज बदबू आने पर आसपास रहने वाले लोगों को संदेह हुआ। काफी देर तक बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मकान का गेट खुलवाया और अंदर प्रवेश किया तो भगवानदास का शव फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की जानकारी मिलने पर बड़े भाई सुंदरलाल भी परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि भगवानदास घर पर अकेले रह रहे थे। पड़ोसियों ने मकान से बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी थी। प्रथमदृष्टया फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed