{"_id":"5713ec884f1c1b603510fea4","slug":"physics-taugh","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिजिक्स का पेपर टफ आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिजिक्स का पेपर टफ आया
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Mon, 18 Apr 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
एचबीटीआई से पेपर देकर निकलते स्टूडेंट।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिजिक्स का पेपर टफ आया
एसईई 2016 : मैथमेक्टिस का पेपर लंबा और केमिस्ट्री ने कराया फीलगुड
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर। इंजीनियरिंग कॉलेजों की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एसईई) में फिजिक्स का पेपर टफ रहा। ज्यादातर क्वेश्चन इलेक्ट्रो मैग्नेट और फि्रक्शन से पूछे गए। मैथमेक्टिस का पेपर लंबा होने के साथ कैलकुलस से क्वेश्चन नहीं आए। इसकी वजह से स्टूडेंटों को निराशा हुई। मैथमेटिक्स में ज्यादातर क्वेश्चन प्रोबेबिलिटी और कोआर्डिनेट से पूछे गए। केमिस्ट्री का पेपर सरल आया।कानपुर नगर, इटावा और उरई (जालौन) के 26 केंद्रों पर रविवार को पहली पाली (सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक) में बीटेक, बी. फार्मेसी, बीटेक एग्रीकल्चर की प्रवेश परीक्षा कराई गईं। इसमें 21 हजार से ज्यादा स्टूडेंटों को शामिल होना था।
96 फीसदी स्टूडेंटों ने ही पेपर दिए। यह पहला मौका है, जब क्वेश्चन पेपर और ओएमआर शीट डाक से मंगाया गया। लिखित ओएमआर शीट भी डाक से भेजी गई। पहली बार ही एग्जाम हाल में स्टूडेंटों का थंब इंप्रेशन (अंगूठे का निशान) और फोटोग्राफ लिया गया। नोडल इंचार्ज और एआईटीएच के निदेशक प्रो. जेपी सैनी और नोडल अधिकारी प्रो. एसयू सिद्दीकी का कहना है कि प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से करा ली गई है। एसईई से ही एचबीटीआई, यूपीटीटीआई, एआईटीएच सहित सभी सरकारी और गैर सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों की सीटें भरी जाएंगी।
पेपर के साथ आंसर की जारी
प्रवेश परीक्षा के बाद ही एकेटीयू ने क्वेश्चन पेपर और आंसर-कीज जारी कर दी। इसका ब्योरा वेबसाइट www.upsee.nic.in पर उपलब्ध है। कुलपति प्रो. विनय पाठक का कहना है कि आंसर निकालने का तरीका भी बताया गया है। अब स्टूडेंट तरीका देखकर सेलेक्शन का आकलन कर सकते हैं। एसईई का रिजल्ट 15 दिनों में आ जाएगा, फिर काउंसलिंग कराके सीटें भरी जाएंगी।
विज्ञापन
25 फीसदी मार्क्स पाना जरूरी
फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स में 25 फीसदी मार्क्स लाना अनिवार्य है। इससे कम मार्क्स पाने वालोें को मेरिट में जगह नहीं मिलेगी।
ऑनलाइन
टेस्ट 23 को
होटल मैनेजमेंट, फैशन डिजाइनिंग, एमबीए और एमसीए का ऑनलाइन टेस्ट 23 अप्रैल को पीएसआईटी में होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।