फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Physical exploitation of woman by hiding identity, pressure made for conversion

Kanpur: पहचान छिपाकर महिला का किया शारीरिक शोषण, धर्मांतरण का बनाया दबाव, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Tue, 30 May 2023 08:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 30 May 2023 08:08 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में मुस्लिम समुदाय के एक युवक ने हिंदू नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाकर एक महिला को अपने झांसे में ले लिया। महिला का शारीरिक शोषण किया। आरोपी महिला पर धर्मांतरण का दबाव बना रहा है। 

विज्ञापन
Physical exploitation of woman by hiding identity, pressure made for conversion
धर्म परिवर्तन प्रकरण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के चकेरी में मुस्लिम समुदाय के युवक ने हिंदू नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाकर एक महिला को अपने झांसे में ले लिया। सहारा देने के नाम पर शारीरिक शोषण किया। सच्चाई का पता चलने पर महिला ने विरोध किया तो आरोपी धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा। घटना की जानकारी पर मंगलवार को बजरंगदल के कार्यकर्ता पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


चकेरी निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति आए दिन मारपीट करता था। घर के खर्चे तक के रुपये नहीं देता था। इसके चलते वह बेटी के साथ अलग रहकर मेहनत-मजदूरी करने लगी। बताया कि तीन साल पहले वह लालबंगला के चरारी में स्कूटी की सर्विस कराने जाती थी। वहां उसकी मुलाकात खुद का नाम कल्लू पुत्र सोहन लाल बताने वाले मैकेनिक से हुई। बातचीत के दौरान कल्लू ने उन्हें पहले पति से तलाक दिलाकर बेहतर जीवन जीने का भरोसा दिया। कल्लू उसे और उसकी बेटी को जाजमऊ के अशरफाबाद में किराये के कमरे में रखने लगा।

विज्ञापन

इस दौरान उसने कई बार शारीरिक शोषण किया। जब उन्होंने शादी का दबाव बनाया तो कल्लू के मुस्लिम समुदाय का होने का पता चला। उसने अपना असली नाम कल्लू उर्फ अब्दुल वाहिद पुत्र अब्दुल अहद बताया। आरोप है कि इस बीच कल्लू ने महिला के 60 हजार रुपये व दो लाख के गहने भी हड़प लिए और मारपीट की। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छुटकर मामले की जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दी। फिर बजरंग दल के हेमंत सेंगर, आनंद सिंह, अजय सिंह आदि पीड़िता के साथ थाने पहुंचे। थाना प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी कर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed