फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Photos of gold jewelry are also uploaded to the portal; do take a look.

Kanpur News: सोने के गहनों की फोटो भी पोर्टल पर होती है अपलोड, जरूर देखें

Tue, 13 Oct 2026 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Photos of gold jewelry are also uploaded to the portal; do take a look.
कानपुर। सोने के गहनों की नकली हॉलमार्किंग पर रोक लगाने के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया है। अब बीआईएस केयर एप पर गहनों की फोटो भी अपलोड की जा रही है। इससे एक ही एचयूआईडी नंबर पर अलग-अलग गहने दिखाकर ग्राहकों को धोखा देने की आशंका को कम किया जा सकेगा। हालांकि शहर में अभी करीब एक हजार सराफा कारोबारियों के पास ही बीआईएस का लाइसेंस है।
विज्ञापन


शहर में सोने-चांदी का बड़ा कारोबार है। बिरहाना रोड, नयागंज और चौक प्रमुख थोक बाजार हैं। इसके अलावा शहर के विभिन्न इलाकों में दो हजार से अधिक शोरूम और दुकानें हैं। जून 2021 से बीआईएस ने सोने के गहनों पर हॉलमार्किंग अनिवार्य किया था। इसके तहत सराफ को बीआईएस का लाइसेंस लेना अनिवार्य है। वहीं गहनों पर हॉलमार्क चिह्न के साथ ही एचयूआईडी, सराफा का कोड, कैरेट अंकित किया जाता है।
विज्ञापन


ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बीआईएस सदस्य पंकज अरोड़ा के मुताबिक तमाम सराफा लेजर मशीनों के जरिये छेड़छाड़ कर एक ही नंबर पर अलग-अलग गहने दिखा देते हैं। एप पर फोटो उपलब्ध होने से ऐसे मामलों की पहचान करना आसान होगा। शहर में बिरहाना रोड, चौक और नयागंज में आठ बीआईएस सेंटर हैं। त्योहारी सीजन में ग्राहकों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। गहने खरीदते समय भरोसेमंद और लाइसेंसधारी सराफा चुनें। बीआईएस केयर एप पर एचयूआईडी नंबर की जांच करके ही खरीदारी करें, ताकि नकली हॉलमार्किंग और धोखाधड़ी से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed