{"_id":"62f62f72303007264b064dc7","slug":"photographer-shot-dead-in-farrukhabad-car-riders-fired-police-chased-and-caught-an-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: फोटोग्राफर की गोली मार कर हत्या, कार सवारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: फोटोग्राफर की गोली मार कर हत्या, कार सवारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी पकड़ा
Fri, 12 Aug 2022 04:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 12 Aug 2022 04:17 PM IST
सार
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार की है, जब युवक अपने दोस्त के साथ कहीं जा रहा था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि कुछ कार सवार युवकों ने बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या की है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, गांव निनौआ निवासी कौशल कठेरिया (22) का सेंट्रल जेल चौराहे पर फोटो स्टूडियो है। वहां से वह करीब तीन बजे बाइक से गांव के ही दोस्त अर्जुन वर्मा के साथ बघार नाला स्थित ढाबा पर भोजन करने जा रहा था।
विज्ञापन
तभी एक कार सवार कुछ युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से कौशल की मौत हो गई। कार सवार लोग मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव लोहिया अस्पताल भेज दिया। अर्जुन बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
क्षेत्रीय लोगों के द्वारा बताया जा रहा है कि अर्जुन का करीब एक माह पूर्व कुछ युवकों से विवाद हो गया था। उसी रंजिश में हमलावर अर्जुन को मारने आए थे, लेकिल गोली कौशल को लग गई। वहीं, मौके से फरार हुए आरोपियों का पीछा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।