फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PHC in  charge blew notes on dancer in Unnao, CMO gave instructions for investigation

UP News: पीएचसी प्रभारी ने डांसर पर उड़ाए नोट, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, सीएमओ ने दिए जांच के निर्देश

Sat, 18 Mar 2023 10:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 18 Mar 2023 10:06 PM IST
सार

बीघापुर क्षेत्र में एक वीडियो वायरल होते ही स्वस्थ्य विभाग में बवाल मच गया है। दरअसल पीएचसी प्रभारी इस वीडियो में एक समारोह के दौरान नाचने वाली महिला पर नोट उड़ाते दिख रहे हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए सीएमओ ने जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
PHC in  charge blew notes on dancer in Unnao, CMO gave instructions for investigation
डांसर पर नोट उड़ाते प्रभारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के बीघापुर क्षेत्र में  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी का नृत्य कर रही डांसर पर नोट उड़ाने को वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होते हीविभाग में हड़कंप मच गया है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए सीएमओ ने जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत के मां संदोही देवी धाम में चल रहे तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में शुक्रवार रात नर्तकियों का डांस हो रहा था। कार्यक्रम में पीएचसी प्रभारी पंकज पांडेय भी लैब टेक्नीशियन के साथ शामिल हुए थे।
विज्ञापन

डांस के दौरान उन्होंने नर्तकियों पर रुपये उड़ाना शुरू कर दिया। इस दौरान किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में डॉक्टर का कहना है कि हम लोग ड्यूटी पर नहीं थे। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश बोले कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले- बेहद शर्मनाक है ये मामला
वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लोगों ने कहा कि यह “शर्मनाक” है। इस तरह के उदाहरण भारतीय संस्कृति पर कलंक हैं। हम इसकी निंदा करते हैं। प्रशासन से आशा करता है कि अधिकारी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed