फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Petrol pump worker died from bike collided with pole, he remained lying there all night, dispute with his wife

Hamirpur: पेट्रोल पंप कर्मी की बाइक खंभे से टकराई, रात भर पड़ा रहा…मौत, नाराज पत्नी को मनाने गया था सुसराल

Sun, 13 Oct 2024 12:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 13 Oct 2024 12:36 PM IST
सार

Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र में युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई, जो नाराज पत्नी को मनाकर लाने सुसराल जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Petrol pump worker died from bike collided with pole, he remained lying there all night, dispute with his wife
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र के टेढ़ा गांव के निकट बांदा मार्ग में पेट्रोल पंप कर्मी की बाइक खंभे से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और रात भर वहीं पड़ा रहा। सुबह जब राहगीरों ने देखा, तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे पीएचसी लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

देवगांव निवासी दिनेश पाल (35) पुत्र स्व. छोटेलाल बाइक से सुमेरपुर के स्टेशन रोड के पेट्रोल पंप में सेल्समैन था। शनिवार को वह पंप के साथियों से दशहरा मिलने के बाद शाम करीब चार बजे अपनी नाराज पत्नी को मनाने के लिए ससुराल बांदा जनपद के खप्टिहा गांव गया था। रात में यह बाइक से कस्बे की ओर आ रहे थे।

विज्ञापन

पत्नी से चल रहा था विवाद
तभी नरहे बाबा के पास उसकी बाइक खंभे से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और वह वहीं रात भर पड़ा रहा। सुबह जब वहां से गुजरने वालों ने देखा, तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एम्बुलेंस की मदद से पीएचसी लाई। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसका पत्नी आराधना से विवाद चल रहा है। वह अपने मायके खपटिहा में दोनों बेटे कार्तिक व वेदांत के साथ रह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed