बंद कार में चली गोली, पेट्रोलपंप मालिक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार में बैठे पेट्रोलपंप मालिक को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। पंप में काम करने वाले लोगों ने कार के शीशे तोड़कर मालिक को बाहर निकाला। इलाज के लिए कानपुर लाते वक्त उसने दम तोड़ दिया। मामला कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे का है।
पंट्रोल पंप कर्मचारी राजपुर थाना क्षेत्र के अनवां निवासी संजीव पाठक, गोविंद सिंह और उरई के निपनियां निवासी सुंदरम् ने बताया कि गत रविवार रात करीब 12:30 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। केबिन से निकलकर देखा तो कार में पेट्रोल पंप मालिक उरई के कृष्णानगर निवासी अमित कुमार कौशल (50) खून से लथपथ पड़े थे। कार की खिड़कियां लॉक थीं। तत्काल उनके भाई अनूप कौशल को फोन से जानकारी दी गई। अनूप के कहने पर कार के शीशे तोड़कर अमित को आनन-फानन एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि गोली अमित के कनपटी पर लगी थी। कर्मचारियों के अनुसार अमित की लाइसेंसी रिवाल्वर कार में ही थी। उसे उनके पुत्र ले गए। अनूप कौशल ने बताया कि जख्मी भाई को जिला अस्पताल से कानपुर ले जाया जा रहा था। रास्ते में उनकी मौत हो गई। कानपुर में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। थाना इंचार्ज एस.पी सिंह ने कहा है कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।