फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   petrol pump machine sealed in unnao

एसटीएफ ने सील कर दीं पेट्रोलपंप की तीन मशीनें

Mon, 08 May 2017 10:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 08 May 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
petrol pump machine sealed in unnao
सोहरामऊ में सिंह पेट्रोलपंप पर जांच करते अधिकारी
लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर उन्नाव के सोहरामऊ थानाक्षेत्र स्थित सिंह पेट्रोलपंप पर मशीन में लगे पल्सर में छेड़छाड़ की पुष्टि होने के बाद एसटीएफ ने तीन मशीनों को सील कर दिया। लखनऊ में रिमोट चिप से पेट्रोल व डीजल की चोरी का खुलासा होने के बाद से जिले में लगातार पेट्रोल पंपों पर छापेमारी चल रही है। अभी तक जिला प्रशासन की ओर से गठित टीम ही छापेमारी कर रही थी, लेकिन सोमवार को एसटीएफ टीम ने छापेमारी की।
विज्ञापन


लखनऊ-कानपुर राजमार्ग के सोहरामऊ थानाक्षेत्र में सिंह पेट्रोलपंप पर लखनऊ से आई एसटीएफ टीम ने छापा मारा। एसटीएफ टीम के इंचार्ज अभिनव सिंह पुंडीर, इंडियन आयल के सेल्स अधिकारी अनूप व पेट्रोल जांच टीम में शामिल बांट-माप निरीक्षक प्रमोद पाल के साथ अजगैन थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने छापा मारा। जहां पर टीम ने मशीन से तेल निकलवाकर उसकी माप कराई। इसके बाद मशीन को खुलवाकर जांच की। पंप की जांच के दौरान चार में से तीन मशीनों में लगे पल्सर सर्किट से छेड़खानी की पुष्टि हो गई। जिस पर अधिकारियों ने तीन मशीनों को सीज कर दिया।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, मशीनों में लगाई जाने वाली पल्सर सर्किट पेट्रोल की मात्रा को दर्शाती है। लखनऊ में अब तक हुई कार्रवाई के दौरान पल्सर सर्किट से ही चिप को जोड़ा जाता था। सिंह पेट्रोल पंप में लगी सर्किट से छेड़खानी पर टीम ने यहां भी पहले चिप लगाकर पेट्रोल/डीजल चोरी किए जाने की आशंका जताई है। अधिकारियों ने बताया कि पल्सर में छेड़खानी का खुलासा होने पर तीन मशीनों को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीद बिक्री के दस्तावेज ले गए अधिकारी
जांच और मशीनों के सील करने के बाद अधिकारी पेट्रोल/डीजल की खरीद बिक्री से जुड़े दस्तावेज जांच के लिए अपने साथ ले गए। इस दौरान राजमार्ग पर पेट्रोलपंप पर छापेमारी के बाद अन्य पेट्रोल पंपों पर भी जांच होने की आशंका से हड़कंप मच गया। कई पेट्रोलपंप संचालकों ने तो कुछ देर के लिए डीजल पेट्रोल देना तक बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed