फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   person who stole 55 lakhs from the house of former Minister of State arrested from Kanpur

पूर्व राज्यमंत्री के घर से 55 लाख की चोरी करने वाला कानपुर से गिरफ्तार, सर्विलांस की मदद से पकड़ा गया आरोपी

Thu, 24 Nov 2022 09:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 24 Nov 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
person who stole 55 lakhs from the house of former Minister of State arrested from Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

दिल्ली पुलिस ने उत्तराखंड के पूर्व राज्यमंत्री और भारतीय सर्व समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार वालिया के फ्लैट से 55 लाख रुपये चोरी करने वाले कर्मचारी को नौबस्ता से दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी का माल बरामद किया है। इंस्पेक्टर नौबस्ता संजय कुमार पांडेय ने बताया कि रामकुमार वालिया दिल्ली के सफदरगंज थाना क्षेत्र स्थित अर्जुननगर में सफदरजंग इनक्लेव में रहते हैं।

विज्ञापन


12 नवंबर की देर रात एक आयोजन के दौरान उनके फ्लैट से रुपये और जेवर भरा बैग चोरी हो गया था। बैग में 50 लाख रुपये कैश और करीब सात तोला सोना था।  तहरीर में उन्होंने नौबस्ता के आवास विकास कॉलोनी निवासी अपने कर्मचारी जयप्रकाश गुप्ता पर शक जाहिर किया था। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद से वह गायब था।
विज्ञापन


सफदरजंग पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। 22 नवंबर की रात जयप्रकाश की लोकेशन नौबस्ता क्षेत्र में मिली लेकिन मोबाइल बंद हो गया। बुधवार को मोबाइल खुला और कुछ देर बाद दोबारा बंद हुआ। इसके बाद पुलिस टीम लोकेशन ट्रेस करते हुए गुरुवार तड़के उसके घर पहुंची और उसे दबोच लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके घर से चोरी का माल बरामद कर लिया। देर शाम थाने में लिखापढ़ी करने के बाद पुलिस उसे अपने साथ दिल्ली ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed