फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Person who committed theft at PAC personnel's house arrested.

Kanpur News: पीएसी कर्मी के घर चोरी करने वाला गिरफ्तार

Wed, 05 Aug 2026 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 05 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Person who committed theft at PAC personnel's house arrested.
झींझक। मंगलपुर थाना पुलिस ने मंगलवार शाम को झींझक में पीएसी कर्मी के बंद घर में हुई चोरी का खुलासा चोर को गिरफ्तार कर किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि मंगलवार को झींझक चौकी प्रभारी अवनीश कुमार व एसआई अवधेश कुमार ने टीम के साथ झींझक से ओमनगर झींझक निवासी अभिषेक दुबे उर्फ प्रदुम्न दुबे को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ चोरी में प्रयुक्त बाइक,300 रुपये व निशानदेही पर कांसीराम कॉलोनी से चोरी का सामान बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पास बाइक की किश्त भरने के रुपये नहीं थे। किश्त भरने के लिए उसने दो अगस्त की रात कैनाल रोड स्थित बंद मकान में चोरी की थी। चोरी का सामान कांसीराम कॉलोनी में छिपाकर रखा था और उसे लेने पहुंचा था, तभी पुलिस ने पकड़ लिया। बता दें कि चोरी के मामले में पीएसी कर्मी यतेंद्र दुबे की पत्नी रंजना दुबे ने मंगलवार सुबह आरोपी प्रदुम्न के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अतिरिक्त निरीक्षक ने बताया कि घटना में प्रयुक्त बाइक को सीज कर दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed