{"_id":"631613d8dd37002a2916d565","slug":"perfume-businessman-piyush-jain-not-be-released-today-verification-report-of-fd-not-summit-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटकी इत्र कारोबारी की रिहाई: जेल से बाहर नहीं आ सका पीयूष जैन, कोर्ट में पेश नहीं हो सकी FD सत्यापन की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटकी इत्र कारोबारी की रिहाई: जेल से बाहर नहीं आ सका पीयूष जैन, कोर्ट में पेश नहीं हो सकी FD सत्यापन की रिपोर्ट
Mon, 05 Sep 2022 08:51 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 05 Sep 2022 08:51 PM IST
सार
पीयूष के कानपुर और कन्नौज स्थित घरों से लगभग 197 करोड़ रुपए की नकदी और 23 किलो सोना बरामद हुआ था, इस मामले में डीजीजीआई अहमदाबाद और डीआरआई लखनऊ की ओर से दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। दोनों ही मामलों में उसको हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
इत्र कारोबारी पीयूष जैन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
इत्र कारोबारी पीयूष जैन की रिहाई आज भी नहीं हो सकी। पीयूष की ओर से दाखिल जमानतों की सत्यापन रिपोर्ट पर अभी कोर्ट ने कोई फैसला नहीं सुनाया है। मंगलवार को सत्यापन रिपोर्ट देखने के बाद विशेष मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट पीयूष की रिहाई पर फैसला सुनाएंगी।
विज्ञापन
पीयूष के कानपुर और कन्नौज स्थित घरों से लगभग 197 करोड़ रुपए की नकदी और 23 किलो सोना बरामद हुआ था, इस मामले में डीजीजीआई अहमदाबाद और डीआरआई लखनऊ की ओर से दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। दोनों ही मामलों में उसको हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
डीजीजीआई के मामले में पिछले दिनों मिली जमानत के बाद स्पेशल सीजेएम कोर्ट ने उसको 10-10 लाख की दो जमानतें दाखिल करने के निर्देश दिए थे। उसकी ओर से उनके रिश्तेदारों ने 10-10 लाख की एफडी दाखिल की थी। जिसे बैंक में सत्यापन के लिए भेजा गया था। सोमवार को रिपोर्ट आनी थी लेकिन समय से रिपोर्ट न आ पाने के कारण सोमवार को कोर्ट में रिपोर्ट पेश नहीं की जा सकी। अब मंगलवार को रिपोर्ट पेश होगी, जिसके बाद उसकी रिहाई संभव हो सकेगी।
विज्ञापन