फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   people who Left subsidy on PM Modi's appeal are Seeking back

कानपुर के बाद अब यहां भी उठी 'गैस सब्सिडी वापस करने की मांग', प्रधानमंत्री की अपील पर छोड़ी थी

Tue, 09 Oct 2018 12:01 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 09 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
people who Left subsidy on PM Modi's appeal are Seeking back
डेमो पिक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर घरेलू गैस सिलिंडर पर सब्सिडी छोड़ने वालों का हौसला लगभग दो गुनी हुई कीमत के आगे घुटने टेक रहा है। घरेलू रसोई गैस की आसमान छूती कीमत से यह सब्सिडी की मांग करने लगे हैं। यूपी में उन्नाव जिले की गैस एजेंसियों पर सब्सिडी वापस मांगने वाले उपभोक्ताओं के भारी संख्या में आवेदन पहुंच रहे हैं। एजेंसी संचालक आवेदन गैस कंपनियों को भेज रहे हैं। 
विज्ञापन


तीन साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्थिक रूप से संपन्न लोगों से घरेलू गैस पर मिलने वाली सब्सिडी को छोड़ने की अपील की थी। पीएम की इस अपील का जिले के उपभोक्ताओं पर भी असर पड़ा। 792 ग्राहकों ने सब्सिडी लेने से इंकार करते हुए बिना सब्सिडी के रसोई गैस खरीदना शुरू कर दिया था। तीन साल तक इन ग्राहकों ने सब्सिडी नहीं ली। घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 900 रुपये से ऊपर पहुंचने से इनका धैर्य जवाब दे गया। रसोई का बजट गड़बड़ाया तो इन्होंने सिलिंडर पर 400 से अधिक की सब्सिडी वापस लेने के लिए फिर से आवेदन करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


एक अनुमान के मुताबिक अब तक 205 ग्राहकों ने गैस सिलिंडर की सब्सिडी वापस लेने के लिए संबंधित गैस एजेंसियों में आवेदन किया है। शहर की भगवती गैस एजेंसी के प्रोपराइटर संजय भारती ने बताया कि उनके यहां अब तक 170 ग्राहकों ने सब्सिडी वापस मांगी है। हरिभारत गैस एजेंसी के नीतेंद्र प्रसाद ने  बताया कि उनके यहां आठ और उन्नाव गैस एजेंसी के श्रीष मिश्रा ने बताया कि दो लोगों ने सब्सिडी वापस लेने का आवेदन किया है। इसके अलावा जिले की अन्य एजेंसियों में 205 ग्राहक सब्सिडी लेने के लिए आगे आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सब्सिडी वापस पाने के लिए ये देने होंगे कागजात

people who Left subsidy on PM Modi's appeal are Seeking back
डेमो पिक
जिले में 55 गैस एजेंसियां हैं 
वर्तमान समय में जिले में 55 गैस एजेंसियां संचालित हैं। इनमें इंडेन की गैस एजेंसी सबसे ज्यादा हैं। इनकी संख्या 20 है। भारत गैस की 16 और एचपी की 19 गैस एजेंसियां हैं। 

सब्सिडी वापस पाने के लिए ये देने होंगे कागजात
हरिभारत गैस एजेंसी के प्रोपराइटर नीतेंद्र प्रसाद ने बताया कि जो ग्राहक पूर्व में सब्सिडी छोड़ चुके, अगर वह फिर से सब्सिडी पाना चाहते हैं तो वह आधारकार्ड, गैस के पेपर की फोटोकॉपी व बैंक एकाउंट की डिटेल के साथ एप्लीकेशन लिखकर एजेंसी में जमा कर सकते हैं। इसे गैस कंपनी के उच्चाधिकारियों को भेज दिया जाएगा। वहां से निर्देश मिलने के बाद सब्सिडी चालू कर दी जाएगी। 

छह माह में कुछ इस तरह महंगी हुई रसोई गैस
माह    सिलिंडर गैस मूल्य    सब्सिडी
अक्तूबर    915.50        413.71
सितंबर    857.50        358.50
अगस्त    827.00        329.58
जुलाई    791.50        295.85
जून    733.50        240.66
मई    685.00        194.53


प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर छोड़ी थी सब्सिडी, अब वापस मांग रहे लोग, ये है आवेदन प्रक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed