{"_id":"5bba5d57867a556847167104","slug":"people-who-left-subsidy-on-prime-minister-modi-s-appeal-are-seeking-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर छोड़ी थी सब्सिडी, अब वापस मांग रहे लोग, ये है आवेदन प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर छोड़ी थी सब्सिडी, अब वापस मांग रहे लोग, ये है आवेदन प्रक्रिया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 08 Oct 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रसोई गैस सब्सिडी छोड़ने वाले लोग रसोई गैस के बढ़ते दामों से परेशान होने लगे हैं। यह लोग अब अपनी रसोई गैस सब्सिडी वापस मांग रहे हैं। शहर में करीब एक हजार लोग अपनी एजेंसियों से संपर्क कर रसोई गैस पर सब्सिडी वापस करने के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूछ चुके हैं।
विज्ञापन
दरअसल, प्रधानमंत्री ने आर्थिक रूप से संपन्न लोगों से रसोई गैस सब्सिडी छोड़ने का आह्वान किया था। इस पर शहर के आठ हजार लोगों ने अपनी रसोई गैस सब्सिडी छोड़ दी थी। यह लोग रसोई गैस सिलिंडर का पूरा पैसा देते हैं। अब लगातार रसोई गैस सिलिंडर के दाम बढ़ते जा रहे हैं। छह माह पहले तक 558 रुपये में मिलने वाले सिलिंडर की कीमत अब 897.50 रुपये हो गई है। अब सिलिंडर पर 396.60 रुपये सब्सिडी है।
विज्ञापन
ऐसे वापस ले सकते
आईओसी के सेल्स अफसर खुशमीत सिंह ने बताया कि रसोई गैस सब्सिडी छोड़ने वाले उपभोक्ता अपनी सब्सिडी वापस ले सकते हैं। उपभोक्ता को अपनी रसोई गैस एजेंसी में सब्सिडी वापस करने के लिए आवेदन करना होगा। एजेंसी इस आवेदन को संबंधित ऑयल कंपनी (आईओसी, एचपी, बीपीसी) के पोर्टल पर अपलोड करेगी। 15 दिन के अंदर उपभोक्ता को सब्सिडी के दायरे में शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन