फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   people stalled in avaas vikas office hanspurm .

आवास विकास कार्यालय में तोड़फोड़, हंगामा

Tue, 24 Feb 2015 02:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 24 Feb 2015 02:51 AM IST
विज्ञापन
people stalled in avaas vikas office hanspurm .
नौबस्ता के आवास विकास हंसपुरम में जलभराव से परेशान लोगों ने सोमवार को आवास विकास कार्यालय में जमकर हंगामा कुर्सियां पटकी और नारेबाजी की। भीड़ के तेवर देख कार्यालय में मौजूद अधिकारी वहां से खिसक लिए।
विज्ञापन


लोगों की कहना है कि संक्रामक बीमारियों की चपेट में आकर मुहल्ले के दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई बच्चे बीमार हैं। पर शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत कराया। आवास विकास हंसपुरम के डी, ई और एफ-ब्लाक में बीते छह माह से सीवर लाइनें चोक हैं। इससे नाले का पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों में घुस रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मुहल्ले की ढाई साल की पलक, दाउद (5), जॉन (3), ढाई साल की पूजा, नजरा (3), इमरोज (4), पांच माह की अरफा सहित कई बच्चे उल्टी, दस्त और बुखार की चपेट में हैं।

पांच दिन पहले संक्रामक रोग की चपेट में आकर मो. फरीद (34) और जरीना बेगम (40) की मौत हो चुकी है। गंदगी के चलते बीमारों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

कई बार शिकायत करने के बाद भी आवास विकास के अफसरों समस्या का निस्तारण नहीं किया। मुहल्ले की बीना, विमल, मुन्ना, राजरानी, गुड्डू, छोटू, विकास का कहना है कि सफाई नहीं हुई तो क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा है।


हंसपुर से सीओडी को जाने वाले नाले का मरम्मत कार्य चल रहा था। सोमवार दोपहर काम पूरा होने के बाद नाले का पानी सीओडी नाले में खोल दिया गया। बाकी सीवर सफाई का काम जलकल का है।

- एसके सिंह, जोन-2, अधिशासी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed