फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जैन हो या मारवाड़ी हर समाज में पावन महीने की अलग-अलग हैं मान्यताएं, जानिए वजह

Wed, 01 Aug 2018 05:35 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 01 Aug 2018 05:35 PM IST
सार

- कोई 15 दिन बाद मानता तो कोई 15 दिन पहले से

विज्ञापन
People of all religions celebrate different ways in the month of sawan
डेमो पिक
मनभावन सावन के रंग निराले हैं। इस पावन मास में हर समाज अलग-अलग मान्यताओं का पालन करता है। एक ओर जहां मारवाड़ी समाज इस माह में तीज पर्व को धूमधाम से मनाता है तो वहीं जैन समाज के लोग इस महीने में विहार कम करते हैं। गुजराती समाज 15 दिन बाद सावन को मनाना शुरू करता है। वहीं, कुमाऊं समाज 15 दिन पहले से ही सावन मानने लगता है।


आगे की स्लाइड में पढ़ें- मारवाड़ी समाज: तीज का रहता इंतजार...     

मारवाड़ी समाज: तीज का रहता इंतजार

People of all religions celebrate different ways in the month of sawan
डेमो पिक
मारवाड़ी समाज में सावन में तीज पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इसे लेकर खासा उत्साह रहता है। तीज वाले दिन बेटियों को घर पर बुलाने और फिर मेंहदी लगाकर मिठाई, गिफ्ट के साथ ससुराल विदा किया जाता है। इसके बाद ससुराल में तीजा माता की पूजा कर व्रत का परायण किया जाता है। अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी समाज के महामंत्री मनोज अग्रवाल कहते है कि समाज के लोगों को  सावन का इंतजार रहता हैं। लड़कियों को घर बुलाने के लिए उनकी ससुराल में खास निमंत्रण भेजा जाता है।

आगे की स्लाइड में पढ़ें- जैन समाज: चातुर्मास शुरू होता, कम होता विहार... 

जैन समाज: चातुर्मास शुरू होता, कम होता विहार

People of all religions celebrate different ways in the month of sawan
डेमो पिक
जैन धर्म में सावन से ही चातुर्मास शुरू हो जाता है। समाज के लोग चार महीने तक ज्यादा विहार नहीं करते हैं। जैन समाज के राहुल जैन बताते हैं कि सावन की शुरुआत से ही जैन समुदाय के मुनि एक स्थान पर रुक जाते हैं। चार महीनों तक उनका विहार बंद हो जाता है। कहते हैं कि सावन के महीने में कीड़े-मकौड़े बहुत होते हैं। जीव हत्या न हो इस कारण विहार बंद किया जाता है। साथ ही समाज के लोग सावन में रात का भोजन भी नहीं करते हैं।

आगे की स्लाइड में पढ़ें- गुजराती समाज: 15 दिन बाद शुरू होता पावन मास... 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजराती समाज: 15 दिन बाद शुरू होता पावन मास

People of all religions celebrate different ways in the month of sawan
डेमो पिक
गुजरात समाज में सावन की शुरूआत 15 दिन के बाद से होती है। यानि सावन की शुरुआत अमावस्या से होती है। समाज की नेहा मेहता ने बताया कि सावन के चौथे दिन बौढ़ चौथ मनाई जाती है। इस दिन काली गाय और बछड़े की पूजा होती है। छठ के दिन खाना बनाया जाता है जिसे सप्तमी के दिन शीतला माता की पूजा के बाद खाया जाता है। कच्चे आटे में गुड़ और घी डालकर पंजीरी बनाई जाती है, जिसका भोग शीतला माता को चढ़ाया जाता है। सावन में मेहंदी और झूले का कोई खास महत्व नहीं है।  

आगे की स्लाइड में पढ़ें- कुमाऊं समाज: हरेला से हो जाती शुरूआत... 
विज्ञापन

कुमाऊं समाज: हरेला से हो जाती शुरूआत

People of all religions celebrate different ways in the month of sawan
डेमो पिक
कुमाऊं समाज में सावन की शुरूआत 15 दिन पहले से हो जाती है। सावन में हरेला उत्सव मनाया जाता है। कुमाऊं समाज इस बार सावन 16 जुलाई से 16 अगस्त तक मानेगा। समाज के विक्रम सिंह अधिकारी ने बताया कि सावन की शुरुआत में हरेला बोया जाता है। रक्षाबंधन के दौरान इसे काटा जाता है और पूजन के दौरान इस्तेमाल होता है। समाज में हरेला से ही पौधरोपण की शुरूआत होती है। सावन भर नाखून, बाल नहीं काटे जाते हैं। झूला डालने की परंपरा भी है।

आगे की स्लाइड में पढ़ें- मराठी समाज: हर मंगल नई दुल्हन शिव पर चढ़ाती धान... 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed