फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   People handed over to dreaded buffalo to butcher

मालिकों को ‘मौत की नींद’ सुलाने वाला भैंसा चढ़ा गांववालों के हत्थे, कसाई के हवाले किया गया

Mon, 06 Nov 2017 05:46 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 06 Nov 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
People handed over to dreaded buffalo to butcher
इसी भैंसे ने ली थी अपने मालिक की जान - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

शनिवार की शाम एक पालतू भैंसे ने चारा खिलाने के दौरान अपने मालिक और मालकिन को कुचलकर मौत की नींद सुला दिया था। शोकाकुल परिवार के परिजनों ने खूंखार भैंसे को लाठी- बल्लम और रस्सों से काबू कर एक कसाई के हवाले कर दिया।


कानपुर शिवराजपुर (बिल्हौर) थाना क्षेत्र के हरनू गांव में शनिवार की शाम एक पालतू भैंसे ने चारा खिलाने के दौरान अपने मालिक और मालकिन को कुचलकर मार डाला था। वन कर्मियों के नहीं पहुंचने पर देररात ग्रामीणों ने खलिहान में घेराबंदी कर भैंसे को काबू किया। इधर, रविवार को शवों के अंतिम संस्कार के बाद दंपति के पुत्र ने खूंखार भैंसे को 15 हजार रुपये में कसाई के हाथों बेंच दिया। वहीं, गांव से भैंसा चले जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


शनिवार की शाम 4 बजे हरनू गांव निवासी अजय पाल (48) और पत्नी अनारकली (42) को पालतू भैंसा ने चारा देने के दौरान सींघ से हमला कर दिया था। दोनों की मौके पर मौत हो गई थी। इधर, रविवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद आए शवों का खेरेश्वरतट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद घर पहुंचे दंपति के पुत्र पिंटू और अन्य ग्रामीणों ने खलिहानों में घूम रहे खूंखार भैंसा को लाठी- बल्लम और रस्सों से काबू किया और कानपुर से आए एक कसाई के लोडर पर लदवा कर रवाना कर दिया। मौके पर पहुंचीं हरनू ग्राम पंचायत की लेखपाल कर्णिका ने बताया कि मृतक को कृषक दुर्घटना बीमा के अंतर्गत आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही प्रधान पति पप्पू यादव ने पीड़ित दंपति के पुत्र को आवास सहित अन्य प्रकार की सहायता देने का भरोसा दिया है।  एसडीएम विनीत कुमार ने बताया कि भैंसा पालतू था और घटना के बाद शांत हो गया था, इसलिए वन विभाग की टीम नहीं पहुंची थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed