फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   People got burnt in 43 degree temperature, heat wave made them restless

Kanpur News: 43 डिग्री तापमान में झुलसे लोग, लू ने किया बेचैन

Fri, 17 May 2024 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 17 May 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
People got burnt in 43 degree temperature, heat wave made them restless
फोटो 12::::
विज्ञापन



- आज 45 डिग्री तापमान रहने की संभावना, न्यूनतम तापमान में भी लगातार हो रही बढ़ोतरी

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। लगभग एक सप्ताह बाद फिर एक बार अधिकतम तापमान 43 डिग्री पहुंचने से लोग भीषण तपिश में झुलसते रहे। वहीं, सुबह 11 बजे से शुरू हुई लू ने भी देर शाम करीब छह बजे तक अपना प्रभाव रखा। ऐसे में लोग दिनभर बेचैन रहे। वहीं न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि होन से लोग सुबह और रात को भी उमस से परेशान हैं।


राजस्थान के मरुस्थल से होकर आ रही गर्म हवाओं का वेग लगातार बढ़ता जा रहा है। एक सप्ताह बाद गुरुवार को फिर गर्म हवाओं और तपिश की मार से लोग दिनभर झुलसते नजर आए। सुबह 11 बजे से ही गर्म हवाओं की वजह से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। गमछा, टोपी और स्टॉल भी राहत नहीं दे पा रहे।
विज्ञापन

दोपहर होते-होते तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। घरों, दफ्तरों में कूलर और एसी ने भी काम करना बंद कर दिया। बुधवार को 41 डिग्री तापमान से बढ़कर सीधे 43 डिग्री पर आने से अचानक गर्मी बढ़ गई। वहीं न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में सुबह और रात भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी। रात में भी हवाएं थमने की वजह से उमस भी लोगों को बेहाल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन पांडे ने बताया कि अब लगातार तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। शुक्रवार यानी आज 45 डिग्री तापमान रह सकता है। यह अभी तक साल का सबसे गर्म दिन होगा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री पहुंच सकता है। ऐसे में गर्मी से लोगों को हाल में राहत नहीं मिल सकेगी। रविवार को अधिकतम तापमान 46 और न्यूनतम तापमान 30 तक जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed