फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   people expressed opposition on poor road in barra

घटिया सड़क निर्माण पर हंगामा, जेई को घेरा

Thu, 23 Apr 2015 02:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 23 Apr 2015 02:35 AM IST
विज्ञापन
people expressed opposition on poor road in barra
जोन तीन के अर्रा बिनगवां में दो माह पहले बनी सड़क एक ट्रक का भार न सह सकी। ट्रक के पिछले पहिए सड़क में धंस गए, जिससे वह असंतुलित हो गया, ट्रक गिरता देख मोहल्ले के लोगों ने आनन फानन में बल्लियों के सहारे ट्रक को गिरने से रोका।
विज्ञापन


इसके बाद लोगों ने सड़क निर्माण में धांधली को लेकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंचे जेई राजकुमार को घेर लिया। जेई ने ठेकेदार पर कार्रवाई करने के साथ दो दिन में ठीक कराने का लिखित भरोसा दिया। तब लोगों का गुस्सा शांत हुआ। बुधवार सुबह बालू से भरा ट्रक नई बनी सड़क से निकल रहा था।
विज्ञापन


यह प्रदीप श्रीवास्तव व अनुज पांडेय के घर सामने पहुंचा ही था, कि पिछला पहिया सड़क पर धंसी सड़क पर घुस गया, जिससे वह एक ओर गिरने लगा। मोहल्ले के लोगों ने ठेकेदार पर मानक के विपरीत निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई से कहा कि यह घटिया निर्माण का नतीजा है कि सड़क पर ट्रक का पहिया धंस गया। राजकुमार ने लोगों को समझाया कहा कि वह दो दिन में सड़क को ठीक करा देंगे। लेकिन लोगों को उनका भरोसा न हुआ। लोगों ने उनके लिखित आश्वासन लिया। जेई ने ठेकेदार पर भी कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed