फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   People coming from outside are becoming a threat

कोरोना अलर्ट: बाहर से आने वाले लोग बन रहे खतरा, आईडीएच में बिल्हौर और बिधनू के दो संदिग्ध भर्ती

Tue, 24 Mar 2020 08:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 24 Mar 2020 08:59 AM IST
विज्ञापन
People coming from outside are becoming a threat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
कोरोना का संक्रमण बढ़ने के बाद शहर में बीमारी प्रभावित देशों से आने वालों के अलावा दूसरे शहरों से आने वाले लोग भी खतरा बन रहे हैं। देश में दिल्ली समेत विभिन्न शहरों में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इन शहरों से लोग अब कानपुर लौट रहे हैं।
विज्ञापन


इनकी सूची शासन ने भी स्वास्थ्य विभाग को नहीं भेजी है। ऐसे में इनका पता लगा पाना मुुश्किल हो रहा है। जिन क्षेत्रों के ये रहने वाले हैं, वहां के लोग स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और हेल्पलाइन पर फोन करके जानकारी दे रहे हैं। सोमवार सुबह जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के संक्रामक रोग अस्पताल में सरसौल, बिधनू और जाजमऊ के लोग कोरोना हेल्प डेस्क के पास जांच कराने के संबंध में जानकारी लेने पहुंचे।
विज्ञापन


उनका कहना था कि उनके क्षेत्र में कुछ लोग मुंबई, गुजरात और दिल्ली से लौटे हैं। उन्हें जुकाम-बुखार है। ऐसे लोगों से उनकी बात हुई है। बात करने और हाथ मिलाने से कहीं उनको भी तो संक्रमण नहीं हो गया। इसके अलावा कुछ लोग स्वरूप नगर और आर्यनगर इलाके से आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस इलाके में स्पेन, थाईलैंड और बैंकाक से कई दिन पहले कुछ लोग आए थे। दोपहर को आईडीएच में बिल्हौर के एक व्यक्ति को भर्ती कराया गया। सीएचसी में इस रोगी को  कोरोना संदिग्ध बताया गया। इसी तरह 108 एंबुलेंस से बिधनू के एक व्यक्ति को भी भर्ती कराया गया है। इस व्यक्ति के दिल्ली सेे आने की हिस्ट्री बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed