{"_id":"5e78ba1e8ebc3e76cd7eb963","slug":"people-coming-from-outside-are-becoming-a-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना अलर्ट: बाहर से आने वाले लोग बन रहे खतरा, आईडीएच में बिल्हौर और बिधनू के दो संदिग्ध भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना अलर्ट: बाहर से आने वाले लोग बन रहे खतरा, आईडीएच में बिल्हौर और बिधनू के दो संदिग्ध भर्ती
Tue, 24 Mar 2020 08:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 24 Mar 2020 08:59 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना का संक्रमण बढ़ने के बाद शहर में बीमारी प्रभावित देशों से आने वालों के अलावा दूसरे शहरों से आने वाले लोग भी खतरा बन रहे हैं। देश में दिल्ली समेत विभिन्न शहरों में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इन शहरों से लोग अब कानपुर लौट रहे हैं।
इनकी सूची शासन ने भी स्वास्थ्य विभाग को नहीं भेजी है। ऐसे में इनका पता लगा पाना मुुश्किल हो रहा है। जिन क्षेत्रों के ये रहने वाले हैं, वहां के लोग स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और हेल्पलाइन पर फोन करके जानकारी दे रहे हैं। सोमवार सुबह जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के संक्रामक रोग अस्पताल में सरसौल, बिधनू और जाजमऊ के लोग कोरोना हेल्प डेस्क के पास जांच कराने के संबंध में जानकारी लेने पहुंचे।
उनका कहना था कि उनके क्षेत्र में कुछ लोग मुंबई, गुजरात और दिल्ली से लौटे हैं। उन्हें जुकाम-बुखार है। ऐसे लोगों से उनकी बात हुई है। बात करने और हाथ मिलाने से कहीं उनको भी तो संक्रमण नहीं हो गया। इसके अलावा कुछ लोग स्वरूप नगर और आर्यनगर इलाके से आए।
विज्ञापन
इस इलाके में स्पेन, थाईलैंड और बैंकाक से कई दिन पहले कुछ लोग आए थे। दोपहर को आईडीएच में बिल्हौर के एक व्यक्ति को भर्ती कराया गया। सीएचसी में इस रोगी को कोरोना संदिग्ध बताया गया। इसी तरह 108 एंबुलेंस से बिधनू के एक व्यक्ति को भी भर्ती कराया गया है। इस व्यक्ति के दिल्ली सेे आने की हिस्ट्री बताई जा रही है।