{"_id":"5e1a10178ebc3e87c56eaaad","slug":"people-attacked-the-village-in-kanpur-dehat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात के डिलवल गांव पर दबंगों का धावा, फायरिंग और हथगोलों से फैली दहशत, ग्रामीणों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात के डिलवल गांव पर दबंगों का धावा, फायरिंग और हथगोलों से फैली दहशत, ग्रामीणों को पीटा
Sat, 11 Jan 2020 11:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 11 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
हमले के बाद गांव में लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में गुरुवार को डिलवल गांव में कंबल वितरण कार्यक्रम के बाद हुए मामूली विवाद की प्रतिक्रिया शनिवार को हिंसक रूप में सामने आई। शाम को सात-आठ लग्जरी कारों में सवार होकर डिलवल पहुंचे युवकों के हुजूम ने ग्रामीणों पर हॉकी और लाठियां बरसाईं। गांव में घूम-घूमकर फायरिंग की और हथगोले चलाए। एक युवक गोली लगने से घायल हुआ है, जबकि हमले में भी कई लोग जख्मी हुए हैं।
हमलावरों के दुस्साहस का आलम यह था कि घेराबंदी की कोशिश पर पुलिस का बैरियर तोड़ दिया। चौकी प्रभारी प्रमेश मिश्रा ने रिवाल्वर तान कर गाड़ी रुकवाई। इसके बाद तीन कारों की घेराबंदी कर 12 लोग हिरासत में लिए जा सके। ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को गांव में प्रदेश के इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल की मौजूदगी में कंबल वितरण का बड़ा कार्यक्रम हुआ था।
इसमें कुछ बाहरी युवक भी शामिल हुए थे। मंत्री के जाने के बाद बाहरी लोगों का कुछ ग्रामीणों से विवाद हो गया था। ग्रामीणों के जुटने पर धमकाते हुए भाग गए थे। शनिवार को योजनाबद्ध ढंग से हमला कर दिया। हमलावरों की ओर से चलाई गई गोली से देशी शराब ठेके के सेल्समैन अशोक कुमार घायल हुआ है। अशोक की जांघ में गोली लगी है। हॉकी-डंडों के हमले में परशुराम शर्मा, उनके नाती अतुल शर्मा सहित कुछ और लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
डिलवल गांव में खुले आम दबंगई और दहशतगर्दी जैसे माहौल की सूचना पर आनन-फानन मंगलपुर थाने के साथ-साथ संदलपुर चौकी, सिकंदरा थाना, डेरापुर थाना की पुलिस ने नाकेबंदी की। हमलावरों की एक कार गांव में तो एक-एक महटौली व सिकंदरा के पास पकड़ी जा सकीं। इनमें सवार 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
एएसपी अनूप कुमार, डेरापुर सीओ आरके मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। अफसरों ने पकड़े गए युवकों से देर रात तक पूछताछ की। एएसपी ने बताया कि अन्य कारों में फरार हुए लोगों की तलाश कराई जा रही है। अभी तक किसी ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी है। घायल सेल्समैन को हवासपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया।
गुरुवार को राज्यमंत्री के कंबल वितरण कार्यक्रम के बाद डलवल गांव के लोगों का कुछ कार सवारों से विवाद हुआ था। शनिवार को सात-आठ कारों से आए लोगों ने ग्रामीणों से मारपीट और फायरिंग की। शराब ठेके के सेल्समैन को गोली लगी है। तीन कार सवार 12 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
अनुराग वत्स, पुलिस अधीक्षक