फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   People arrived at the camp to get their names added or to make corrections.

Kanpur News: शिविर में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने पहुंचे लोग

Sun, 25 Oct 2026 02:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
People arrived at the camp to get their names added or to make corrections.
कानपुर। जिले के सभी 3770 बूथों पर शनिवार को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और गलतियां दुरुस्त कराने के लिए विशेष शिविर लगाए गए। इन शिविरों में नए मतदाता बनने और सूची में संशोधन पर जोर रहा। बीएलओ ने 18 वर्ष के युवाओं समेत पात्र नागरिकों से आवेदन लिए, पंजीकरण प्रक्रिया समझाई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र के कैलाश नाथ बालिका इंटर कॉलेज, क्राइस्ट चर्च डिग्री कॉलेज और हडसन स्कूल स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ, सुपरवाइजर और बूथ लेवल एजेंटों से पंजीकरण की प्रगति जानी। डीएम ने निर्देश दिए कि पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने और विवरणों में गलतियां सुधारने के आवेदनों का समय से निस्तारण हो। कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे। सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी जिम्मेदारी से काम करें। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed