फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pensions not received since January; elderly making rounds of offices.

Kanpur News: जनवरी के बाद नहीं आयी पेंशन, कार्यालयों के चक्कर लगा रहे बुजुर्ग

Wed, 09 Sep 2026 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 09 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Pensions not received since January; elderly making rounds of offices.
कानपुर देहात। जिले के बुजुर्गों को जनवरी में पेंशन की किस्त मिली थी। इसके बाद से किस्त जारी नहीं हुई है जबकि तिमाही पेंशन किस्त जारी करने की व्यवस्था है। इसकी वजह से बुजुर्ग कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जनपद में छह तहसीलों में करीब 90923 बुजुर्गों को समाज कल्याण विभाग की ओर से प्रति माह 1500 रुपये वृद्धावस्था पेंशन मिलती है। वित्तीय वर्ष के समापन पर हर साल बुजुर्गों का सत्यापन कराया जाता है। इस बार कराए गए सत्यापन में 2415 बुजुर्ग मृतक या फिर अपात्र होने की वजह से योजना से बाहर कर दिए गए। जानकारों का कहना है कि कई बार सत्यापन में चूक से पेंशन रुक जाती है। इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

इधर, जनवरी में पेंशन की किस्त मिली थी। इसके बाद किस्त जारी नहीं हुई तो बुजुर्ग कार्यालयों में चक्कर लगा रहे हैं। कोई अभिलेख पूरे होने के बाद भी पेंशन की किस्त नहीं आने की शिकायत कर रहा है तो कोई अब तक किस्त न आने की वजह जानने कार्यालय पहुंच रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने बताया कि निदेशालय से पेंशन की किस्त जारी की जाती है। जनवरी में भेजी गई किस्त मार्च तक पेंशन की थी। इसी माह पेंशन किस्त जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................
केस एक :
आधार प्रमाणीकरण पूरा, नहीं आई पेंशन
सिकंदरा के राजपुर निवासी बुजुर्ग रामऔतार ने बताया कि आधार प्रमाणीकरण करा दिया है। इसके बाद भी पेंशन की किस्त नहीं आई है। असमर्थता के बाद भी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
....................
केस दो :
जनवरी के बाद नहीं मिली मिली पेंशन
रूरा के स्टेशन वार्ड निवासी पुष्पा देवी ने अकबरपुर तहसीलदार पवन कुमार को बताया कि जनवरी में पेंशन की किस्त आई थी। इसके बाद से पेंशन नहीं भेजी गई। कई बार समाज कल्याण कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। तहसीलदार ने बताया कि प्रकरण में जिला समाज कल्याण अधिकारी को जांच सौंपी गई है।
...................
केस तीन :
पेंशन के लिए भटकना पड़ रहा
अकबरपुर में माती रोड निवासी जमीला ने बताया कि करीब एक साल पहले पेंशन आवेदन किया था। इसके बाद कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाए लेकिन पेंशन नहीं आ रही। सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण शिवशंकर ने बताया कि जमीला का परिवार सदस्यता प्रमाण पत्र अपलोड नहीं है। इसके बारे में उन्हें बता दिया गया है।

.......................
बयान.....
मार्च में आधार प्रमाणीकरण कराया गया है। निदेशालय स्तर से पीएफएमएस के जरिए सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में पेंशन भुगतान की व्यवस्था है। - गीता सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed