{"_id":"68ec15f8cbd01aa4050a3103","slug":"pcs-pre-exam-kalava-cut-during-entry-tape-applied-to-toe-rings-and-earrings-altercation-with-female-candidates-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1295467-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस प्री परीक्षा : प्रवेश के दौरान कलावा कटवाया, बिछिया-बालियों में लगाया टेप, महिला अभ्यर्थियों से हुई कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस प्री परीक्षा : प्रवेश के दौरान कलावा कटवाया, बिछिया-बालियों में लगाया टेप, महिला अभ्यर्थियों से हुई कहासुनी
विज्ञापन
परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी।
- फोटो : संवाद
कानपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्री परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को सख्ती की परीक्षा देनी पड़ी। प्रवेश के दौरान हाथों से कलावा तक कटवा दिया गया। महिला अभ्यर्थियों से कान की बालियां, बिछिया तक उतारने के लिए कहा गया। इस पर कहासुनी हुई तो बिछिया-बालियों में सुरक्षाकर्मियों ने टेप चिपका दिया। पेपर में क्रोनोलॉजी (कालक्रम) के सवालों ने छात्रों को खूब छकाया।
शहर में 39 केंद्रों में दो पालियों में परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे और दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे की पाली में हुई। सुबह की पाली में सामान्य अध्ययन और दोपहर की पाली में सी-सैट की परीक्षा थी। परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों की पहचान और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की जांच को लेकर इस बार काफी सतर्कता बरती गई। कई केंद्रों पर छात्रों को बालों के क्लिप, ब्रेसलेट और घड़ी तक उतारनी पड़ी। पुरुषों को जूते उतारकर चेकिंग करानी पड़ी तो महिलाओं के बिछिया, बालियों पर टेप लगाया गया। कुछ केंद्रों पर महिलाओं ने बिछिया उतारने का विरोध भी दर्ज कराया।
अभ्यर्थियों के अनुसार, इस बार के प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत आसान रहे परंतु क्रोनोलॉजी से जुड़े सवालों ने उलझा दिया। इतिहास और समसामयिक घटनाओं के प्रश्नों में सही क्रम तय करना कई परीक्षार्थियों के लिए कठिन साबित हुआ। इसके अलावा कौन सी गैस हवा से हल्की है, स्वावलंबिनी किस मंत्रालय ने शुरू किया, भारतपोल पोर्टल किसने शुरू किया जैसे प्रश्न अभ्यर्थियों से पूछे गए। अभ्यर्थियों का कहना था कि सामान्य अध्ययन के प्रश्न संतुलित थे जबकि सी-सैट का पेपर बीते वर्षों की तुलना में सरल लगा। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही परीक्षार्थियों की लंबी कतारें दिखीं। कई छात्र अंतिम क्षणों तक अपनी नोट्स दोहराते नजर आए। अभ्यर्थियों का अनुमान है कि प्रश्नपत्र आसान रहने के कारण कटऑफ इस बार पिछले साल से अधिक जा सकता है।
विज्ञापन
कट ऑफ काफी ऊपर जाएगा
पेपर काफी सरल था, निश्चित ही कट ऑफ काफी ऊपर जाएगा। परीक्षा से पहले बेल्ट, जूते उतरवाकर चेकिंग की गई। -सोनू गौतम, लखनऊ
न कठिन न सरल पेपर
पेपर न ज्यादा कठिन था और न ज्यादा सरल। जिसने अच्छे से पढ़ाई की होगी उनको जवाब देने में आसानी रही होगी। -कशिश, लखनऊ
सघन चेकिंग के बाद मिला प्रवेश
क्रोनोलॉजी के काफी सवाल थे जिन्हें हल करने में समय लगा। केंद्रों पर काफी सख्ती थी। सघन चेकिंग के बाद ही प्रवेश मिला।-- -वंदना, अकबरपुर
कानों से बालियां भी हटवाईं
हाथों के धागे, कानों की बालियों को हटा दिया गया। परीक्षा का पहला प्रयास है। पेपर काफी आसान रहा। -कशिश, पुखरायां

क्रोनोलॉजी के काफी सवाल थे जिन्हें हल करने में समय लगा। केंद्रों पर काफी सख्ती थी। सघन चेकिंग के बाद ही प्रवेश मिला।