फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PCB team inspected the plants of MPCC and Willworld

Kanpur News: पीसीबी की टीम ने की एमपीसीसी और विलवर्ल्ड के प्लांटों की जांच

Fri, 29 Aug 2025 02:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
PCB team inspected the plants of MPCC and Willworld
कानपुर। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की टीम ने बृहस्पतिवार को भौंती स्थित मेडिकल पाॅल्यूशन कंट्रोल कमेटी (एमपीसीसी) और बिठूर रोड स्थित विलवर्ल्ड कंपनी के प्लांटों का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों प्लांटों से निकालने वाले वेस्ट के सैंपल लिए गए। निरीक्षण के दौरान बोर्ड के अधिकारियों को प्लांटों में कई कमियां मिली हैं।
विज्ञापन


बुधवार को नगर निगम सभागार में हुई बैठक में महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने बिना नगर निगम की एनओसी एमपीसीसी और ब्लैक लिस्टेड विलवर्ल्ड कंपनी के बाॅयोवेस्ट निस्तारण करने पर सवाल उठाया था। महापौर ने सरकारी और निजी अस्पताल का चिकित्सीय कूड़े को खुले में फेंकने पर नाराजगी जताई थी। नगर आयुक्त ने हैलट में कूड़ा निस्तारण व्यवस्था पर नाराजगी जताई थी। यहां के बाॅयो वेस्ट का निस्तारण एमपीसीसी करती है। उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अजीत कुमार सुमन ने बताया कि दोनों प्लांटों से सैंपल भी लिए गए हैं। सैंपल रिपोर्ट और कमियों के आधार पर शुक्रवार को दोनों कंपनियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन

--

डाक बाबू से स्पष्टीकरण तलब
बुधवार को महापौर ने सीएमओ और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी के न पहुंचने पर बैठक स्थगित कर दी थी। आधे घंटे बाद दोनों अधिकारियों के पहुंचने पर बैठक हुई थी। इस संबंध में क्षेत्रीय अधिकारी अजीत कुमार सुमन ने डाक संभालने वाले बाबू से स्पष्टीकरण तलब किया है। बाबू ने डाक रिसीव करने के बाद इसकी सूचना क्षेत्रीय अधिकारी को नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed