फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pawans body reached the village family members were crying inconsolably crowd gathered for the last darshan

Kanpur: पवन का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल, अंतिम दर्शन के लिए में उमड़ी भीड़

Tue, 07 Jan 2025 11:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 07 Jan 2025 11:00 AM IST
सार

Kanpur News: पिता सतेंद्र यादव ने कहा कि मौसम खराब होने से तीसरे दिन भी बेटे का शव नहीं पहुंच सका। आज पवन यादव का शव पहुंचते ही मां, पत्नी सुषमा यादव,पुत्र तेजस और पुत्री तनवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Pawans body reached the village family members were crying inconsolably crowd gathered for the last darshan
शहीद पवन की पत्नी माँ और भाई, बहन और अन्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में सेना का ट्रक खाई में गिरने से बलिदान हुए दुर्गापुर गांव के पवन यादव (35) का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह गांव पहुंचा है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। रोते-बिलखते परिजनों को ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा है। वहीं, पवन के बलिदान से पूरा गांव गम में डूबा है।

विज्ञापन

बता दें कि सोमवार देर शाम चकेरी एयरपोर्ट पहुंच गया था। परिजनों ने बताया था कि सेना के अधिकारियों ने मंगलवार को सुबह 8:30 बजे परिवार के एक सदस्य को बुलाया था। उसी के साथ पार्थिव शरीर गांव भेजा गया है।  दुर्गापुर गांव के पवन यादव आरआरटीए की 155 बटालियन में तैनात थे।

विज्ञापन

Pawans body reached the village family members were crying inconsolably crowd gathered for the last darshan
पवन यादव - फोटो : amar ujala

नाते-रिश्तेदारों का लगा है जमावड़ा
शनिवार को हुए हादसे में उनके साथ तीन और जवान बलिदान हुए थे। पिता सतेंद्र यादव ने कहा कि मौसम खराब होने से तीसरे दिन भी बेटे का शव नहीं पहुंच सका। पवन यादव की पत्नी सुषमा यादव ने कहा कि पुत्र तेजस और पुत्री तनवी को पिता के अंतिम दर्शन का इंतजार है। वहीं, शोक में डूबे परिजनों को ढांढस बंधाने वालों की आवाजाही लगी है। सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विनय यादव, रचना गौतम व नीशू यादव ने पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। नाते-रिश्तेदारों का भी जमावड़ा लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed