फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Paving the way for admission in IITs

आईआईटी में एडमिशन की राह खुली

Fri, 24 Jun 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Fri, 24 Jun 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Paving the way for admission in IITs
आईआईटी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। देश की 22 आईआईटी, आईएसएम धनबाद, एनआईटी, ट्रिपल आईटीऔर जीएफटीमें एडमिशनकी ऑनलाइन काउंसलिंग शुक्रवार से शुरू होगी। जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी ने गुरुवार को काउंसलिंग का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया। काउंसलिंग से 34 हजार 781 सीटें     भरी जाएंगी। 
विज्ञापन

जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी ने नेशनल पोर्टल भी लांच कर दिया है। इस पर जाकर काउंसलिंग कराई जा सकेगी। काउंसलिंग से देश की 22 आईआईटी और आईएसएम धनबाद की 10,575 सीटें भरी जाएंगी। सत्र 2016-17 से चार नई आईआईटी भी खुली हैं। आईआईटी कानपुर में ही बीटेक फर्स्ट ईयर की 827 सीटें भरी जानी हैं। 30 एनआईटी की  16,810 सीटें भरी जाएंगी। इलाहाबाद सहित देश की अन्य ट्रिपल आईटी और जीएफटी की 7,396 सीटें भी संयुक्त काउंसलिंग से भरी जाएंगी। जेईई चेयरमैन प्रो. कृष्ण कांत ने बताया कि देश के सर्वश्रेष्ठ शैक्षिक संस्थानों की एडमिशन प्रक्रिया 14 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद पठन-पाठन का काम शुरू होगा। 
विज्ञापन

पहली बार जमा होगी सिक्योरिटी फीस
सीटें भर सकें, इस कारण पहली बार सिक्योरिटी फीस जमा कराने की व्यवस्था की गई है। काउंसलिंग के समय ही सामान्य, ओबीसी स्टूडेंटों से 45 हजार और एससी, एसटी, फिजिकली डिसेबिल्ड सहित अन्य आरक्षित श्रेणी के स्टूडेंटों से 20 हजार रुपये फीस जमा कराई जाएगी। एसबीआई की नेट बैंकिंग या फिर ई-चालान के सहारे भी फीस जमा की जा सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टूडेंटों को देनी होगी बढ़ी फीस
आईआईटी के बीटेक फर्स्ट ईयर में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंटों को बढ़ी फीस देनी होगी। सत्र 2016-17 से ही बीटेक की सालाना फीस 90 हजार से बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दी गई है। इसका ब्योरा आईआईटी प्रशासन ने भी जारी कर दिया है।  

ये हैं आईआईटी, आईएसएम 
कानपुर, बीएचयू (वाराणसी), दिल्ली, मुंबई, मद्रास, गुवाहाटी, रुड़की, खड़गपुर, भिलाई, भुवनेश्वर, धारवाड़, गांधी नगर, गोवा, हैदराबाद, इंदौर, जम्मू, जोधपुर, मंडी, पलकड, पटना, रोपर, तिरुपति और आईएसएम धनबाद। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed