{"_id":"68bf0f9a51887285b00e08ae","slug":"patkapur-ruckus-the-person-who-made-objectionable-comments-on-social-media-was-sent-to-jail-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटकापुर हंगामा: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटकापुर हंगामा: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला भेजा गया जेल
Mon, 08 Sep 2025 10:47 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 08 Sep 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
फीलखाना पुलिस ने आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मो सोजफ को भेजा जेल
- फोटो : अमर उजाला
फीलखाना थानाक्षेत्र के पटकापुर में रविवार दोपहर सोशल मीडिया पर इस्लाम के खुल्फा-ए-राशदीन पर टिप्पणी करने वाले मो. कैफ उर्फ सोजफ को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया वहां से जेल भेज दिया गया। भड़काऊ नारे लगाने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।
आपत्तिजनक टिप्णणी करने के विरोध में सुन्नी समाज के लोग सड़क पर उतर आए थे। माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले सोजफ के घर के बाहर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले नारे लगाते हुए घर का गेट तोड़ने की कोशिश की थी। शिया और सुन्नी समाज के लोगों के आमने-सामने आने पर एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार व शहरकाजी हाफिज मामूर ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया था। इसके बाद युवक ने सार्वजनिक माफी मांगी थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पटकापुर लारी पार्क निवासी मो. रेहान ने फीलखाना में नवाब साहब के हाता निवासी मोहम्मद सोजफ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फीलखाना इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। जिन लोगों ने भड़काऊ नारे लगाए हैं, उन्हें वायरल वीडियो से चिन्हित किया जा रहा है।