{"_id":"68acc9db87100d26750628d9","slug":"patients-suffering-from-muscle-pain-and-cramps-increased-with-the-change-in-weather-kanpur-news-c-220-1-akb1007-130899-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मौसम में बदलाव के साथ मांसपेशियों में दर्द व ऐंठन के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मौसम में बदलाव के साथ मांसपेशियों में दर्द व ऐंठन के मरीज बढ़े
Tue, 26 Aug 2025 02:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव का असर अब सेहत पर भी दिखने लगा है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में इन दिनों मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डॉक्टरों के अनुसार, रोजाना 150 से 200 मरीज इलाज कराने आते हैं। जिसमें से 40 से अधिक इन्ही बीमारियों से परेशान होते हैं।
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सोमवार को 1513 नए मरीज उपचार करवाने पहुंचे। इनमें से 230 मरीज ऑर्थो विभाग की ओपीडी में पहुंचे। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके गौतम ने बताया कि मौसम में बदलाव के साथ मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन के रोगियों की संख्या बढ़ी है। संतुलित आहार न लेने और पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने पर यह समस्या और गंभीर हो सकती है। उन्होंने बताया, लगातार पसीना निकलने से शरीर में विटामिन और मिनरल्स की भी कमी हो जाती है। जिससे थकान, कमजोरी और ऐंठन बढ़ जाती है। कई मरीजों को चलने-फिरने में कठिनाई तक होने लगती है।
.................
मेडिकल कॉलेज परिसर में जलभराव से मरीज परेशान
कानपुर देहात। अकबरपुर मेडिकल कॉलेज परिसर में जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इसके चलते जरा सी बारिश में परिसर में जल भराव हो जाता है। रविवार रात को हुई बारिश से परिसर में पानी भर गया। इससे ट्रॉमा सेंटर व नए भवन में संचालित ओपीडी में जाने के लिए मरीजों व तीमारदारों को परेशानियां उठानीं पडीं। सलावतपुर निवासी राम सिंह ने बताया कि फंगल इंफैक्शन की समस्या होने पर मेडिकल कॉलेज में दिखाने आए थे। यहां परिसर में गंदे पानी के बीच से गुजरने से इंफेक्शन बढ़ने का खतरा सताता रहा। (संवाद)