फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Patients of black fungus growing rapidly in Kanpur

कानपुर: ब्लैक फंगस के चार नए मरीज हैलट में भर्ती, एक रोगी की आंख, दूसरे के साइनस की आज होगी सर्जरी

Tue, 25 May 2021 08:50 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 25 May 2021 08:50 AM IST
सार

कोरोना के बाद ब्लैक फंगस तेजी से पांव पसार रहा है। ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या कानपुर में तेजी से बढ़ रही है। 

विज्ञापन
Patients of black fungus growing rapidly in Kanpur
Black fungus - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में हैलट के ब्लैक फंगस सेंटर में चार नए मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें से एक की आंख प्रभावित हो गई है। वह कोरोना संक्रमित भी है। इसके अलावा तीन कोरोना विजेता हैं। सोमवार को इन मरीजों की पैथोलॉजिकल जांच में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


मंगलवार को एक रोगी की आंख और दूसरे के साइनस की सर्जरी होगी। ब्लैक फंगस संक्रमित चकेरी के रहने वाले 63 साल के वृद्ध कोरोना पॉजिटिव भी हैं। उनका ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ा है। तीन अन्य मरीजों को कोरोना से ठीक होने के बाद ब्लैक फंगस का संक्रमण हुआ है।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने बताया कि शनिवार और रविवार को छह मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और दो की निगेटिव। चकेरी के मरीज की एक आंख प्रभावित हो गई है। सेंटर के विशेषज्ञों की टीम ने उनकी आंख की सर्जरी करेगी। साथ एक अन्य रोगी की साइनस सर्जरी होगी। सेेंटर घोषित होने के बाद यहां ब्लैक फंगस के एक-एक रोगी का आंकड़ा सुरक्षित रखा जा रहा है। इसके बाद शोध रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed