{"_id":"67f02ae328e1a4226b08bca6","slug":"patients-are-suffering-from-heat-department-is-getting-coolers-fixed-etawa-news-c-216-1-etw1005-123560-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मरीज गर्मी से बेहाल, विभाग ठीक करा रहा कूलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मरीज गर्मी से बेहाल, विभाग ठीक करा रहा कूलर
विज्ञापन
फोटो संख्या 10, व 12
जब गर्मी बढ़ी तब जिला अस्पताल प्रशासन को मेंटीनेंस की सुध आई
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जिला अस्पताल के जनरल वार्डों में अभी मरीजों के लिए कूलर की व्यवस्था नहीं की गई हे। ऐसे में भर्ती मरीज गर्मी से बेहाल हैं। वहीं, विभाग के जिम्मेदारों का कहना है कि कूलरकी मरम्मत कराई जा रही है। जनरल वार्डों में मच्छरों की भी भरमार है।
अप्रैल में तापमान 37 डिग्री के करीब है। दोपहर में लोगों का गर्मी से हाल बेहाल है। प्रतिदिन जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में 10-15 मरीज भर्ती होते हैं। इनके लिए अभी तक कूलर नहीं लग सके हैं। ऐसे में मरीज और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जनरल वार्ड में भर्ती मरीज के तीमारदार साहब सिंह ने बताया कि उनके परिवार के भाई भर्ती हैं। कई बार रात में वह भी रुकते हैं। बताया कि गर्मी की वजह से बुरा हाल है। रात में बिजली चले जाने पर काफी-काफी देर तक जनरेटर नहीं चलता है। ऐसे में पंखा बंद होने पर सोना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
छह-छह बेड के दो लू वार्ड तैयार
शासन के आदेश पर द्वितीय और तृतीय तल पर एक-एक वार्ड बनाए गए हैं। इनमें छह-छह मरीज भर्ती होने का इंतजाम है। दोनों वार्ड में छह-छह बेड आरक्षित किए गए हैं। कक्षों में एसी भी लगाए गए हैं। लू से पीड़ित मरीजों को इन्हीं वार्ड में भर्ती कराया जाएगा।
कोट-- -
जनरल वार्ड के कूलर जल्द लगवाए जाएंगे। उनका मेंटीनेंस कराया जा रहा है। - डॉ. एसएस नेगी, प्रभारी सीएमएस, जिला अस्पताल पुरुष

कोट